बोगस ग्राहक भेज कर पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, पांच युवतियों सहित 9 गिरफ्तार
पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए 3 दिल्ली, एक उदयपुर और एक थाईलैंड की युवती सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Published : January 7, 2026 at 10:09 AM IST
भीलवाड़ा : शहर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात्रि को शहर के पटेल नगर स्थित एक स्पा सेंटर में छापा मारकर पांच युवतियों सहित 9 को गिरफ्तार किया है. इनसे पुलिस पूछताछ कर रही है. भीलवाड़ा सिटी डिवाईएसपी सज्जन सिंह ने कहा कि शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में मानसरोवर झील के निकट स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की सूचना मिली थी. इस पर पुलिस की विभिन्न टीम का गठन कर पुलिस बोगस ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पर गई और फिर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान पांच युवतियों सहित 9 को गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से गठित टीम मानसरोवर झील के निकट सैलून और स्पा सेंटर पर पहुंची. इस दौरान पहले एक पुलिसकर्मी बोगस ग्राहक बनकर 2000 रुपए लेकर स्पा सेंटर पर पहुंचा. स्पा सेंटर के काउंटर पर बोगस ग्राहक व संचालक के बीच मसाज की रेट तय हुई. बोगस ग्राहक ने 500 रुपए काउंटर पर देने के बाद युवति को पसंद करने के लिए केबिन में भेजा गया, जो आलीशान बनी हुई थी.
पढ़ें. भीलवाड़ा में स्पा सेंटर पर छापा, छुड़ाई गई 2 नाबालिग
बोगस ग्राहक ने देह व्यापार के लिए युवति से सौदेबाजी की रेट तय होते ही पुलिस को इशारा कर दिया. इसके बाद पुलिस की टीम ने स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की. पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए 3 दिल्ली, एक उदयपुर और एक थाईलैंड की युवती को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही दो ग्राहक और संचालक कालिंजरी शाहपुरा हाल नया बापूनगर भीलवाड़ा निवासी रामरतन कुमावत और हेल्पर जगदीश प्रजापत को पीटा एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है. इनसे पूछताछ की जा रही है.

