POR एप वन अमले को देगा मजबूती, रिपोर्ट, एक्शन और प्रोग्रेस रिपोर्ट पर होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग
वन से जुड़े अपराधों की रिपोर्ट और प्रोग्रेस पर रिपोर्ट पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी.इसके लिए वन अमला POR एप से लैस हो रहा है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : September 3, 2026 at 12:23 PM IST
जगदलपुर : बस्तर के जंगलों में अवैध कटाई,शिकार और वन्यजीव अपराध समेत उन पर होने वाली कार्रवाई को पारदर्शी बनाया जाएगा.इसके लिए POR एप्लीकेशन को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई.जगदलपुर वन विद्यालय में वृत्तस्तरीय कार्यशाला में संभागीय वनमंडल अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए.

वनमंडल के अफसर कर्मचारियों को मिली ट्रेनिंग
सीसीएफ बस्तर स्टायलो मंडावी ने बताया कि जगदलपुर शहर के वन विद्यालय में वनवृत ऑनलाइन POR एप्लिकेशन के लिए कार्यशाला आयोजित हुई थी. इसमें वन मंडल बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा के साथ ही वाइल्ड लाइफ कांगेर वैल्ली नेशनल पार्क और इंद्रावती टाइगर रिजर्व के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यशाला में वन अपराध दर्ज करने से लेकर उसकी जांच और आगे की कार्रवाई तक की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की ट्रेनिंग दी गई.
अब वनरक्षक के दर्ज किए गए प्राथमिक वन अपराध की जानकारी को हर स्तर पर ऑनलाइन मॉनिटर होगी. इससे जांच अधिकारी और विवेचक की कार्रवाई पर भी नजर रखी जा सकेगी- स्टायलो मंडावी,सीसीएफ बस्तर

अपराधी को सजा दिलाने में मिलेगी मदद
सीसीएफ स्टायलो मंडावी ने कहा कि जंगलों में शिकार और वन्यजीव अपराधों के मामलों में भी हम वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत जांच करते हैं.आगे न्यायालय में चालान पेश करने की कार्रवाई की जाती है.यदि सारी चीजें ऑनलाइन मौजूद रहेंगी तो प्राथमिक रिपोर्ट से लेकर जब्ती और अपराध में शामिल, उसके तरीके से जुड़े अहम चीजें एक ही जगह मौजूद होंगी. जिससे ना सिर्फ जांच पारदर्शी बनी रहेगी बल्कि आरोपी को सजा दिलाने में भी कम समय लगेगा.

कोरबा में अंडरपास नही बनने से जनता परेशान , प्रशासनिक उदासीनता का खामियाजा भुगत रहा पुराना शहर
दुर्ग के अटल आरोग्य लैब में ऑन ड्यूटी रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन्स बर्खास्त
एनटीपीसी कोरबा पर 90 लाख रुपये का जुर्माना, अवैध राख डंपिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल का सख्त रुख

