ETV Bharat / state

नगर निगम चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 43.33 लाख मतदाता करेंगे मतदान

रांची नगर निगम चुनाव की वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं. 23 फरवरी को वोटिंग होनी है.

Ranchi Municipal Corporation elections
वोटिंग के लिए जाते पोलिंग अधिकारी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 1:06 PM IST

|

Updated : February 22, 2026 at 1:24 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची : रांची नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं. रविवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने निर्धारित बूथों के लिए रवाना हो गई. पूरे परिसर में सुबह से ही हलचल देखने को मिली, जहां मतदान कर्मियों को सुव्यवस्थित ढंग से उनके गंतव्य तक भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई.

प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली गई थीं, जिससे वितरण प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी. बिरसा मुंडा स्टेडियम में पोलिंग पार्टियों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. प्रत्येक पोलिंग पार्टी के लिए उनके क्रमांक के अनुसार कुर्सियां लगाई गई थीं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. मतदान सामग्रियों के वितरण के दौरान भी प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी में मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि वितरण प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आई और सभी पोलिंग पार्टियां सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो गईं.

जानकारी देते उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री (Etv Bharat)

रांची नगर निगम क्षेत्र में इस बार कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं. पेयजल, शौचालय, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है. प्रशासन का दावा है कि मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

सोमवार को होने वाले मतदान में राज्य भऱ में शहर सरकार के गठन के लिए 43.33 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदाताओं में युवाओं और पहली बार वोट डालने वालों की संख्या भी उल्लेखनीय है. प्रशासन की ओर से लोगों से निर्भीक और निष्पक्ष मतदान करने की अपील की गई है.

मतदान के बाद मतगणना 27 फरवरी को रिंग रोड ट्रांसपोर्ट नगर स्थित केंद्र पर होगी. इसके लिए कुल 900 कर्मियों की तैनाती की गई है, जिसमें 300 काउंटिंग सुपरवाइजर और 600 काउंटिंग असिस्टेंट शामिल हैं. इसके अलावा करीब 2000 कर्मी सहायक के तौर पर मौजूद रहेंगे, जबकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. प्रशासन ने मतगणना को भी पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें:

गिरिडीह शहर में दाखिल होने से पहले रोक दिए गए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, बोले - बौखला गए हैं विरोधी

नगर निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में छापेमारी

नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! रक्षा राज्य मंत्री और उनकी पत्नी का दो अलग-अलग वार्डों में नाम

Last Updated : February 22, 2026 at 1:24 PM IST