ETV Bharat / state

देहरादून में आम और लीची के बौर से निकले पोलन से बढ़ रही एलर्जी, अस्पताल पहुंच रहे मरीज

आम और लीची के बौर से निकले पोलन से बढ़ रही एलर्जी,दून अस्पताल ऊपर से सुखा मौसम लोगों की सेहत को कर रहा है खराब

Pollen Problem
पोलन से सेहत पर असर (फोटो- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 3, 2026 at 8:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: इन दिनों देहरादून में आम और लीची के पेड़ पर बौर आए हुए हैं. जो देखने में खूबसूरत लग रहे हैं, लेकिन बौर से निकलने वाले पोलन के संपर्क में आने कुछ लोग एलर्जी, सांस की दिक्कत जैसी समस्याओं से दो चार हो रहे हैं. यही वजह है कि दून अस्पताल की ओपीडी में एलर्जी से संबंधित मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं.

भले ही यह एक सामान्य मौसमी समस्या है, लेकिन ऐसे मरीजों की संख्या दून अस्पताल में बढ़ रही है. ऊपर से ड्राई मौसम बीमारियों का कारण बन रहा है. मौसम के शुष्क होने से ड्राइनेस बढ़ रही है, जिससे हवा के साथ धूल का कंपोनेंट बढ़ गया है. इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

जानकारी देते डॉ. आरएस बिष्ट (वीडियो- ETV Bharat)

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आरएस बिष्ट का कहना है कि देहरादून लीची और आम के लिए प्रसिद्ध रहा है. इन दिनों लीची और आम के पेड़ों पर बौर आनी शुरू हो गई है, जो एलर्जी का मुख्य कारण बन रही है. इससे निकलने वाले पोलन या बौर के रोंगटेदार रेशों की वजह से लोगों को खुजली, सांस लेने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

Mango blossoms in Dehradun
आम के पेड़ पर आए बौर (फोटो- ETV Bharat)

आम-लीची के पोलन के साथ ड्राई मौसम बढ़ा रहा परेशानी: इसके अलावा मौसम के ड्राई होने से हवा के साथ धूल का कंपोनेंट भी बढ़ रहा है. मौसम में रात को हल्की ठंडक और दिन भर गर्मी का एहसास हो रहा है. इससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दून अस्पताल की ओपीडी में कई गुना मरीज एलर्जी, सांस की तकलीफ के पहुंच रहे हैं.

Pollen Problem
पोलन से होने वाली समस्या (फोटो- ETV Bharat GFX)

पोलन से बचने के लिए करें ये उपाय: वहीं, तापमान बदलने से अस्पताल में नाक, कान, गले, छाती के इन्फेक्शन के मामले बढ़ गए हैं. उन्होंने पोलन से बचने के लिए विशेषकर सवेरे मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है. इसके अलावा किसी को पराग से एलर्जी की दिक्कत है तो आम और लीची के पेड़ों के आसपास जाने से बचना चाहिए.

Pollen Problem
पोलन से बचाव के उपाय (फोटो- ETV Bharat GFX)

ये भी पढे़ें-