ETV Bharat / state

धान की अंतर राशि पर सियासत तेज, भूपेश बोले ये मेहनत का है फल, बीजेपी ने बताया बड़ा किसान बड़ा मुनाफा

पूर्व सीएम भूपेश बघेल को मिली धान की अंतर राशि को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है.बघेल ने इसे मेहनत का फल बताया है.

Politics intensifies on paddy difference
धान की अंतर राशि पर सियासत तेज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 1:23 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 1:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में धान की अंतर राशि पर सियासत गरमा गई है. भूपेश बघेल ने सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी और कम समर्थन मूल्य देने का आरोप लगाया. वहीं शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पलटवार करते हुए उन्हें बड़ा किसान बताकर अधिक लाभ लेने की बात कही. मुद्दा अब किसान हक बनाम राजनीतिक बयानबाज़ी में बदलता दिख रहा है.

'हमने मेहनत किया और अपना हक पाया'

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार और बीजेपी पर तीखा पलटवार किया. मीडिया से चर्चा में बघेल ने कहा कि किसी की व्यक्तिगत जानकारी सार्वजनिक करना उचित नहीं है और न ही कोई उन पर एहसान कर रहा है. धान उत्पादन में मेहनत के बाद उन्हें जो राशि मिली है, वह उनका हक है. उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे को जेल भेजा गया, इसके बावजूद उन्होंने मेहनत की और उत्पादन किया, तो इसमें तकलीफ कैसी.

धान की अंतर राशि पर सियासत तेज (Etv Bharat)

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में केवल 10 क्विंटल धान खरीदा जाता था, आंदोलन के बाद 15 क्विंटल किया गया. हमारी सरकार ने 20 क्विंटल तक खरीदी बढ़ाई. हमारी सरकार होती तो किसानों को 3400–3500 रुपये प्रति क्विंटल मिलते. मोदी की गारंटी यदि मध्यप्रदेश और ओडिशा में 3100 रुपये दिला सकती है, तो छत्तीसगढ़ में किसानों को कम दर क्यों. - भूपेश बघेल,पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

इधर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पलटवार करते हुए भूपेश बघेल पर निशाना साधा.गजेंद्र यादव ने भूपेश बघेल को बड़ा किसान बताया है.

भूपेश बघेल बड़े किसान हैं, इसलिए उन्हें बड़े स्तर पर लाभ और बोनस मिला, जबकि छोटे किसानों को सीमित फायदा हुआ - गजेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री

धान खरीदी और बोनस का मुद्दा अब छत्तीसगढ़ की सियासी गलियों में कुछ दिनों तक गर्म रहेगा.जहां एक ओर भूपेश बघेल ने इसे अपनी और अपने परिवार की मेहनत की कमाई बताते हुए बीजेपी को घेरा है,वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने भूपेश बघेल को सरकार की योजनाओं का लाभ देने की बात कहकर अपनी पीठ थपथपाई है.


रायपुर में डिजिटल पहरे के बीच मनेगी होली, हाईटेक तरीके से हुड़दंगियों पर पुलिस रखेगी नजर

39 गुंडा बदमाशों को धमतरी पुलिस ने भेजा जेल, होली को लेकर अलर्ट

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, डैम घुमाने के बहाने ले जाकर किया कृत्य, वीडियो भी बनाया

Last Updated : March 3, 2026 at 1:58 PM IST