ETV Bharat / state

जेल और बेल के बीच राजनीतिक खेल, सियासत में परिवार को घसीटना ठीक नहीं: अमित जोगी

अमित जोगी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

AMIT JOGI TARGETS GOVERNMENT
जेल और बेल के बीच राजनीतिक खेल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 4, 2026 at 7:05 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कल जमानत पर रिहाई मिल गई. जेल से छूटने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चैतन्य बघेल का जोरदार स्वागत किया. चैतन्य बघेल की रिहाई पर जहां भूपेश बघेल ने खुशी जाहिर की, वहीं चैतन्य बघेल ने अपनी रिहाई को न्याय की जीत बताया. जेसीसी जे के नेता अमित जोगी ने भी चैतन्य बघेल की रिहाई पर खुशी जाहिर की है. छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि चैतन्य की रिहाई एक अच्छी खबर के तौर पर सामने आई है.

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी और रिहाई पर बोले अमित जोगी

अमित जोगी ने कहा कि आजकल समाचार पत्र खोलते ही केवल जेल और बेल की ही खबरें दिखाई देती हैं, जबकि असली सवाल यह है, कि जेल और बेल के बीच जो राजनीतिक खेल चल रहा है, उस पर गंभीर चर्चा क्यों नहीं हो रही. अमित जोगी ने कहा, चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के समय भी उन्होंने यह बात कही थी कि राजनीति को इतना भी नहीं गिराना चाहिए कि विरोध का बदला परिवार के सदस्यों से लिया जाए.

चैतन्य बघेल की रिहाई पर बोले अमित जोगी (ETV Bharat)

अमित जोगी ने कहा, किसी से राजनीति के मैदान में मतभेद है तो वह राजनीति तक सीमित रहना चाहिए, न की उसके बेटे, पत्नी या परिवार के अन्य सदस्यों को निशाना बनाया जाना चाहिए.

जेल और बेल का राजनीतिक खेल छत्तीसगढ़ में चल रहा है. पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है इसलिए मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. लेकिन इतना तय है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया जा रहा है, विपक्ष को दबाने के लिए. अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसी के परिवार को निशाना बनाना गलत है. विरोध अगर राजनीति तक सीमित रहे तो अच्छा है. मैं पहले भी इस मुद्दे पर खुलकर बोल चुका हूं, जब चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई थी: अमित जोगी, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे

केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि उच्च न्यायालय के फैसले के बाद स्वाभाविक रूप से बघेल परिवार खुश हुआ होगा, इसके लिए उनको बधाई है.अमित जोगी ने कहा कि यह न्यायालय का विषय है, इसलिए इस पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं है, लेकिन लोकतंत्र में संस्थाओं की निष्पक्षता बेहद जरूरी है. अमित जोगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय में सीबीआई, ईडी और अन्य सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है, इनका इस्तेमाल उन लोगों के खिलाफ किया जा रहा है, जिन्होंने मौजूदा सरकार को वोट नहीं दिया. अमित जोगी ने कहा कि उनके अनुसार लगभग 60 प्रतिशत जनता ऐसी है, जो सत्ता पक्ष से सहमत नहीं है.

विकास के कामों पर हो बात, सियासत में परिवार को घसीटना ठीक नहीं:जोगी

अमित जोगी ने कहा कि विपक्ष को इसलिए सत्ता पक्ष निशाना बना रहा है. जोगी ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति को बदले की भावना से बाहर निकलकर जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास जैसे विषयों पर काम किया जाना चाहिए, न कि केवल जांच एजेंसियों और कानूनी कार्रवाइयों के इर्द-गिर्द राजनीति को रखना चाहिए.

NMDC प्लांट बेच रही है सरकार, बस्तर में नक्सलवाद खत्म लेकिन फैल रहा अडानीवाद :अमित जोगी
कांग्रेस पार्टी का इनकमिंग बंद है सिर्फ आउटगोइंग चालू है: अमित जोगी
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राष्ट्रगान और राज्यगीत का अपमान, जेसीसीजे चीफ अमित जोगी का साय सरकार पर हमला