ETV Bharat / state

सुपारी देकर रची गई थी हत्या की साजिश, खूंटी पुलिस ने शूटर समेत दो को दबोचा

खूंटी में पुलिस ने शूटर समेत दो आोरपी को गिरफ्तार किया.

Police Uncovered Details of Attack Stemming from Land Dispute in Khunti
खूंटी पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 26, 2026 at 7:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची/खूंटीः जिला में जमीन विवाद में सुपारी देकर कराए गए जानलेवा हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. कर्रा थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव में 18 मई को हरमन होरो पर हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता और शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

हरमन का राहुल के साथ था जमीन का विवाद

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि पदमपुर गांव निवासी हरमन होरो का राहुल मुंडा उर्फ नन्दू के साथ लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा था. इसी रंजिश में राहुल मुंडा ने हरमन होरो की हत्या कराने के लिए अपराधियों को 1 लाख 20 हजार रुपये की सुपारी दी थी. इसमें से 20 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए गए थे. पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी हरमन होरो की हत्या की कोशिश की गई थी लेकिन अपराधी सफल नहीं हो पाए थे.

जानकारी देते एसपी (ETV Bharat)

शूटर रमेश तिर्की है नगड़ी का निवासी

एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए तोरपा डीएसपी विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों और अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल मुंडा उर्फ नन्दू और शूटर रमेश तिर्की उर्फ रवि को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार रमेश तिर्की रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि राहुल मुंडा पदमपुर गांव का निवासी है.

निशानदेही पर जंगल से पिस्तौल बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर पदमपुर जंगल में छिपाकर रखी गई एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की. हथियार बरामदगी को लेकर कर्रा थाना में अलग से मामला भी दर्ज किया गया है.

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी

इस प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ऋषभ गर्ग से जब जिला में लगातार एक जैसे हथियार मिलने और उनके पीएलएफआई उग्रवादियों से संबंध को लेकर सवाल पूछा गया. इसपर उन्होंने कहा कि पिस्तौल पर बने चिन्हों से ऐसा प्रतीत होता है कि हथियार बनाने वाला कारीगर एक ही हो सकता है. हालांकि, पीएलएफआई से किसी सीधे संबंध की पुष्टि अभी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है. उन्होंने यह भी कहा कि जिले में किसी मिनी गन फैक्ट्री की सूचना फिलहाल नहीं है लेकिन अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है.

एसपी ने बताया कि इस गोलीकांड में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कार्रवाई में तोरपा डीएसपी विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, पुअनि जुगेश सिंह, पुअनि जितेन्द्र राम, सअनि मनोरंजन सिंकु और कर्रा थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे. कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, पुअनि जुगेश सिंह, पुअनि जितेन्द्र राम, सअनि मनोरंजन सिंकु और कर्रा थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें- खूंटी में लाइनमैन को बदमाशों ने मारी गोली, जमीन विवाद के एंगल पर जांच तेज

इसे भी पढ़ें- खूंटी में दरिंदगी: तोरपा और कर्रा में दो नाबालिगों से दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपी को किया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें- बकरीद को लेकर अलर्ट पर खूंटी पुलिस, एसपी ने जवानों से कहा- रामनवमी की झड़प के बाद त्योहार संवेदनशील