ETV Bharat / state

एक साथ चल रही थी कई प्रेम कहानी, हत्या के लिए दी गयी थी सुपारी! जानें, क्या है माजरा

पलामू में महिला के शव को दफनाने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. जिसमें चौंकाने वाले पहलू सामने आए हैं.

police uncovered case involving burial of woman dead body In Palamu
प्रतीकात्मक तस्वीर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 9, 2026 at 11:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः एक साथ चलने वाली कई प्रेम कहानी का खौफनाक सच सामने आया है. यह कहानी आपसी धोखे में खौफनाक अंजाम का है. पलामू में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के प्रियंका देवी हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.

दरअसल, 2 जनवरी को पलामू में नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव से प्रियंका देवी नामक महिला का दफनाये हुए शव को बाहर निकाला गया. प्रियंका देवी की हत्या का आरोप उसके पति रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका पर लगा था.

इस घटना के बाद रंजीत मेहता और उसकी प्रेमिका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पलामू पुलिस ने सबसे पहले रंजीत मेहता को रिमांड पर लिया और पूछताछ की. इसी क्रम में प्रेमिका को भी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई. शुक्रवार को पुलिस को रंजीत मेहता के दो दिनों का अतिरिक्त रिमांड मिला है जबकि उसकी प्रेमिका को भी रिमांड पर लेने की मंजूरी मिल गई.

एक साथ चल रही थी कई प्रेम कहानी!

प्रियंका देवी की हत्या के लिए दो अपराधियों को सुपारी भी दी गयी थी. पति, प्रेमिका, रिश्तेदार और अपराधियों ने मिलकर प्रियंका देवी की हत्या की थी और शव को दफना दिया गया. शव को दफनाने के बाद जेसीबी से मिट्टी भरवा दिया गया.

बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि हत्याकांड के दौरान एक साथ कई प्रेम कहानी चल रही थी. सभी प्रेम कहानी की कड़ी एक साथ जुड़े हुए हैं. पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है जिसमें चौंकाने वाली जानकारी भी मिली है.

थाना प्रभारी ने बताया कि रंजीत मेहता को रिमांड पर लिया गया था और पूछताछ में कई जानकारी मिली है. प्रेमिका को भी रिमांड की मंजूरी मिली है. प्रियंका देवी हत्याकांड में रंजीत मेहता का करीबी रिश्तेदार भी शामिल है जिसका संबंध रंजीत मेहता की प्रेमिका से भी है.

प्रेमिका ने खुदाया था गड्ढा

प्रियंका देवी की शादी 2019 में बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में के भूखला गांव के रहने वाले रंजीत मेहता के साथ हुई थी. शादी के बाद से प्रियंका देवी उसके पति रंजीत मेहता के बीच विवाद चल रहा था. 26 दिसंबर 2025 को प्रियंका देवी अचानक लापता हो गई.

प्रियंका देवी के मायके वालों ने बिश्रामपुर थाना में शिकायत दर्ज करवायी. पुलिस ने पूरे मामले में गोपनीय सूचना के आधार पर 2 जनवरी को दफनाया हुआ शव बरामद किया था. जिस गड्ढे से प्रियंका देवी का शव बरामद हुआ था उस गड्ढे को रंजीत मेहता की प्रेमिका ने 22 दिसंबर को खुदवाया था. बाद में 28 दिसंबर को प्रेमिका ने गड्ढे को भरवा दिया था. साक्ष्य को छुपाने के लिए एक कुत्ता को मार कर दफनाए गए शव की जगह रखा गया था.

इसे भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर शव को गड्ढे में दफनाया! प्रेमिका से खुदवाया था गड्ढा, दंडाधिकारी के मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया

इसे भी पढ़ें- महिला की हत्या कर शव को जेसीबी से दफनाने वाले पति और प्रेमिका ने किया सरेंडर! जांच में चौंकाने वाले हुए खुलासे

इसे भी पढ़ें- महिला की हत्या, पति, सौतेले बेटे और बहू पर लगा आरोप