ETV Bharat / state

15 साल पुराने प्रेम प्रसंग का खूनी अंत: सुपारी देकर युवक की हुई थी हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है.

Police solved murder case in Khelgaon police station area of Ranchi
रांची पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 6:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. 19 फरवरी 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे आनंद विहार स्थित केपी स्कूल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था. मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे. बाद में उसकी पहचान कांटाटोली रजा कॉलोनी निवासी आशिफ अंसारी के रूप में हुई.

सिटी एसपी ने गठित की थी जांच टीम

इस मामले में खेलगांव थाना में कांड संख्या 09/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई. वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने जब मामले की परतें खोलीं, तो हत्या के पीछे चौंकाने वाली साजिश सामने आई.

पति ने सुपारी देकर कराई थी हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि मृतक आशिफ अंसारी का एक महिला के साथ पिछले 15-16 वर्षों से प्रेम संबंध था. इस संबंध को लेकर महिला का पति लंबे समय से परेशान था. इसी रंजिश में पति ने अपने मित्र दीपक अग्रवाल के साथ मिलकर आशिफ की हत्या की साजिश रची और दो अलग-अलग लोगों को सुपारी दी.

कुल पांच अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, प्रिंस कुमार को 1.60 लाख रुपये और प्रेम लकड़ा को 2.40 लाख रुपये हत्या के लिए दिए गए, जबकि दीपक अग्रवाल को भी करीब 4 लाख रुपये मिले. साजिश के तहत आशिफ अंसारी की निर्मम हत्या कर दी गई. इस कांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

पुलिस ने आरोपियों के पास से देसी कट्टा, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, स्कूटी, खून से सना जैकेट, खून लगी मिट्टी और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक सदर, खेलगांव थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य मजबूत हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- पलामू में मॉब लिंचिंग, लड़की से मिलने गया था युवक, बैट्री चोर बोल कर लोगों ने पीट-पीट कर मार डाला

इसे भी पढ़ें- प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर प्रेमी के साथ मिलकर करा दी पति की हत्या, शिकंजे में आरोपी महिला

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में कन्हैया यादव हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, सामने आई चौंकाने वाली वजह