ETV Bharat / state

बाजार में महिला के मिले शव का खुलासा, शराब के नशे में पति ने ही ली थी पत्नी की जान

पश्चिमी सिंहभूम में बाजार में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

Police Solve Case of Woman Body Found in Market in West Singhbhum
पश्चिमी सिंहभूम पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 14, 2026 at 8:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला में मनोहरपुर थाना क्षेत्र के इतवार बाजार में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी ने शराब के नशे में पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है.

मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा ने बताया कि 13 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि इतवार बाजार क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद मनोहरपुर थाना कांड संख्या 23/2026 दर्ज किया गया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने चरण महली (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया. वह खूंटी जिला के रनियां थाना क्षेत्र के ईटाम गांव का निवासी है और वर्तमान में मनोहरपुर बाजार में रह रहा था. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उसने ही अपनी दूसरी पत्नी रीना मच्छुआ की लात-घूंसे से पिटाई कर हत्या कर दी.

इस छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर, थाना प्रभारी अम्बील एक्का, पुअनि मथुर प्रसाद, पुअनि लालू प्रसाद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.