ETV Bharat / state

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसता शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई

धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर में पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है.

PRINCE KHAN HOUSE SEIZED
गैंगस्टर के घर मौजूद पुलिस (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 6:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: वासेपुर इलाके में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पहुंची. कोर्ट के आदेश पर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह कार्रवाई की गई है. वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर सुबह से ही हलचल तेज हो गई थी. पुलिस वाहनों के पहुंचते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी. प्रशासन की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.

छत पर लगा शेड उखाड़कर साथ ले गई पुलिस

विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार और भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार अपने-अपने दलबल के साथ मौके पर मौजूद रहे. कोर्ट से जारी कुर्की-जब्ती के आदेश के तहत पहले की गई कार्रवाई में कुछ हिस्से अधूरे रह गए थे. उसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए मंगलवार को दोबारा टीम पहुंची थी. इस दौरान घर की छत पर लगा शेड उखाड़कर जब्त कर लिया गया है.

गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई (ईटीवी भारत)

कार्रवाई के दौरान की गई अतिरिक्त पुलिस की तैनाती

पुलिस द्वारा पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि कानूनी प्रक्रिया में किसी तरह की कमी न रहे. कार्रवाई के दौरान इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. जिससे किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. वहीं मामले को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी नौशाद आलम ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पर छापेमारी की गई है.

स्थानीय लोगों के बीच इस कार्रवाई को लेकर चर्चा का माहौल बना रहा. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करना, उनकी प्राथमिकता है और उसी के तहत यह कदम उठाया गया है. फिलहाल वासेपुर क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है. साथ ही प्रशासन आगे भी कानून के तहत कार्रवाई जारी रखने की बात कह रही है.

ये भी पढ़ें: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा चढ़ा पुलिस के हत्थे, लंबे समय से थी तलाश

गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के बीच पार्टनरशिप! पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

गैंगस्टर प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के आठ शूटर पलामू में गिरफ्तार, जानें किसने कराई दोनों की दोस्ती