ETV Bharat / state

'ऑपरेशन प्रहार' के तहत नारकोटिक्स से जुड़े मुकदमों का डेटा खंगाल रही पुलिस, टारगेट पर नशा कारोबारी

पलामू पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत नारकोटिक्स से जुड़े मुकदमों का डेटा खंगाल रही हैं. नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है.

OPERATION PRAHAR IN PALAMU
पलामू पुलिस अधीक्षक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 5, 2026 at 11:24 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी योजना तैयार किया गया है. पलामू पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' शुरू किया है. जिसके तहत नशे के कारोबारी को टारगेट किया जा रहा है. पलामू पुलिस जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पिछले 10 वर्षों में नारकोटिक्स से जुड़े मुकदमों के डेटा को खंगाल रही है.

मुकदमों में दर्ज नामों का सत्यापन किया जा रहा है. पुलिस यह भी देख रही है कि जेल से बाहर निकलने के बाद आरोपी क्या कर रहे हैं. वे फिर से नशा के कारोबार से जुड़े हैं या नही. ऑपरेशन प्रहार के तहत पलामू पुलिस को पिछले तीन दिनों में नशा के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. पाटन, टाउन और चैनपुर थाना क्षेत्रों में गांजा और हेरोइन जब्त की गई है.

टारगेट पर नशा के छोटे कारोबारी

ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा के छोटे कारोबारी को भी टारगेट किया गया है. छोटे कारोबारी सीधे तौर पर ग्राहकों को नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाते हैं. वे आम लोगों के बीच घुल मिल कर रहते हैं और लोगों की नजर से बचते हैं. पलामू के मेदिनीनगर, चैनपुर, हुसैनाबाद और छतरपुर समेत कई इलाकों को पुलिस ने टारगेट पर लिया है.

छोटे कारोबारी की अलग से सूची भी तैयार की गई है और उनके कार्य करने के तरीकों को बारे में भी पुलिस ने जानकारी इकट्ठा किया है. पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को ऑपरेशन प्रहार की टास्किंग किया है और कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं.

नशा के कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार की शुरुआत की गई है. वैसे कारोबारी जो छोटे स्तर पर इससे जुड़े हुए हैं, उन्हें भी टारगेट किया गया है. पुलिस नशा के कारोबार को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है. नशा के कारोबार को लेकर कार्रवाई की जा रही है. किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा:- कपिल चौधरी, पलामू एसपी

ब्राउन शुगर, हेरोइन, अफीम बरामद

पलामू में पिछले कुछ वर्षों में नशीले पदार्थों के कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर, हेरोइन और अफीम जैसे नशीले पदार्थों को बरामद किया है. इस दौरान प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की गई है. पलामू में नशे का कारोबार का नेटवर्क गढ़वा और बिहार के सासाराम से अक्सर जुड़ता है. बिहार के सासाराम के इलाके से ब्राउन शुगर और हेरोइन समेत अन्य नशीले पदार्थ इलाके में पहुंचते हैं. इस नेटवर्क के खिलाफ कई बार कार्रवाई हुई है और बड़ी संख्या में लोग गिरफ्तार भी हुए हैं. पुलिस ने इस नेटवर्क को भी टारगेट किया है.

ये भी पढ़ें: पलामू पुलिस की गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

लाइन होटलों की चायपत्ती में मिलायी जा रही अफीम! पंजाब-हरियाणा में मसाले की तरह हो रहा डोडा का इस्तेमाल

पिता पुत्र पर गांजा का कारोबार करने का आरोप! घर से बरामद हुआ 6.6 किलो गांजा और 1.99 लाख नगद