ETV Bharat / state

नयासराय में खूनी संघर्ष मामला: 12 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त

रांची में पुलिस ने नयासराय में हुए खूनी संघर्ष के मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को शिकंजे में लिया है.

Police revealed case of violent clash in Nayasarai of Ranchi
रांची पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 5:27 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट- राजेश कुमार सिंह.

रांचीः राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत नयासराय गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष मामले में कार्रवाई हुई है. 28 फरवरी 2026 की देर रात हुई इस घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस और लग्जरी वाहनों समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं.

क्या है पूरा मामला

रांची के सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, 28 फरवरी की रात विधानसभा थाना प्रभारी को सूचना मिली कि नयासराय गांव में मारपीट और हिंसक झड़प हो रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि आपराधिक प्रवृत्ति के कुछ लोग जाकिर अंसारी (57 वर्ष) और उनके पुत्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे थे. हमले में जाकिर अंसारी के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दलादली स्थित एस्टन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस को देखते ही हमलावर मौके से भागने लगे.

जानकारी देते सिटी एसपी (ETV Bharat)

एसआईटी का गठन, ताबड़तोड़ छापेमारी

इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में छोटू खलखो, कुलदीप खलखो, बबलू कुजूर, शुभम प्रजापती उर्फ मितल प्रजापती, कमलेश महली, चंदन टोप्पो, राज किशोर उरांव, प्रदीप लोहार, सुमित कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रवि कुमार और दिलजन मुष्कर शामिल हैं. वहीं, अरुण खलखो और अजय तिर्की घटना में घायल हुए हैं और वर्तमान में अस्पताल में इलाजरत हैं.

हथियार और लग्जरी वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.15 बोर की फोल्डेबल राइफल, एक देसी पिस्टल, 7 एमएम के 5 जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन, 2 स्कॉर्पियो वाहन, 1 फॉर्च्यूनर, 1 बुलेट मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी छोटू खलखो पहले भी सुभाष मुंडा से जुड़े मामले में जेल जा चुका है.

इसे भी पढ़ें- रांची में जमीन विवाद बना गोलीबारी का कारण, पुलिस के हत्थे चढ़े 6 बदमाश, 3 हैं घायल

इसे भी पढ़ें- कांटा बाबू की गलती पर भिड़ गए दो पक्ष, सेल ऑफिस में भी तोड़फोड़!

इसे भी पढ़ें- जमीन विवाद बना खूनी साजिश की वजह, सोमा मुंडा हत्याकांड का खुलासा, शूटर समेत 6 गिरफ्तार