ETV Bharat / state

लखनऊ के रूमी गेट से घंटा घर तक अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, अवैध दुकानें हटाई गईं, दुकानदारों को दी हिदायत

ठाकुरगंज और चौक थाने की पुलिस ने कोबाल्ट रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. पुलिस ने दुकानदारों को हिदायत भी दी.

पुलिस ने हटाया अतिक्रमण.
पुलिस ने हटाया अतिक्रमण. (Photo Credit; Lucknow Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 7:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : हुसैनाबाद हेरिटेज जोन में रूमी गेट के सामने कोबाल्ट रोड पर पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी. कोबाल्ट रोड पर जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई थी. यह इलाका पुराने शहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां ऐतिहासिक रूमी गेट (रूमी दरवाजा) है. ईटीवी भारत ने शुक्रवार को कोबाल्ट रोड पर होने वाली दिक्कत को लेकर खबर भी प्रकाशित की थी.

शनिवार को ठाकुरगंज और चौक थाने की पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया. सभी दुकानदारों को हिदायत दी गई कि कोई भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करेगा. इसके अतिरिक्त सभी अवैध दुकानों को हटाया गया.

नवाब आसफ-उद-दौला द्वारा 1784 में बनवाया गया यह दरवाजा तुर्की के बाब-ए-हुमायूं से प्रेरित है और लखनऊ की नवाबी शान का प्रतीक माना जाता है. रूमी गेट से घंटाघर चौराहा तक का रास्ता व्यस्त बाजार वाला इलाका है, जहां सड़क के दोनों ओर दुकानें, ठेले और अस्थायी गुमटियां लगी रहती हैं. कोबाल्ट रोड पर इन अतिक्रमण के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो जाती थी, सुबह-शाम के समय जाम कई किलोमीटर तक लग जाता था, जिससे आम लोग, स्कूली बच्चे और दफ्तर जाने वाले यात्री काफी परेशान रहते थे.

ठाकुरगंज थाना अध्यक्ष ओमवीर सिंह चौहान ने बताया, रूमी गेट से घंटाघर तक बड़ा अभियान चलाया गया है. पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और सड़क पर अवैध रूप से लगी दर्जनों दुकानों, ठेलों और गुमटियों को हटाया गया. स्थानीय दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई होगी.

यह भी पढ़ें : लखनऊ के रूमी गेट के पास कोबाल्ट रोड पर चलना मुश्किल, इटली की तर्ज पर सपा सरकार में बनी थी, शिकायत पर मिला जवाब- जांच हो रही