ETV Bharat / state

हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह पर शिकंजा, एक साथ चोरी की 23 मोटरसाइकिल बरामद

हजारीबाग में पुलिस ने भारी संख्या में चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की.

Police recovered large number of stolen motorcycles in Hazaribag
एक साथ चोरी की बाइक बरामद (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 24, 2026 at 6:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हजारीबागः जिला पुलिस ने चोरी के 23 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. वहीं एक चोर की गिरफ्तारी हुई है. हजारीबाग के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में चोरी किए गए मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया है.

दरअसल, जिला में विगत दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन के द्वारा सभी थाना एवं ओपी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था. मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का उद्भेदन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया.

जानकारी देते एसपी (ETV Bharat)

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोकला में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य बड़े पैमाने पर चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री होने वाली है. गठित छापेमारी दल के द्वारा कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया एवं पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सतीश प्रजापति बताया.

आरोपी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र से मास्टर चाबी के माध्यम से वह मोटरसाइकिल चोरी करता है. उसकी निशानदेही पर उसके घर एवं घर के पीछे से कुल 23 चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में उसने सहयोगियों के नाम बताए हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए हजारीबाग SIT के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

Police recovered large number of stolen motorcycles in Hazaribag
पुलिस के शिकंजे में आरोपी (ETV Bharat)

इसे भी पढ़ें- पाकुड़ में बाइक चोर गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार, आधा दर्जन चोरी की बाइक बरामद

इसे भी पढ़ें- अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक दर्जन चोरी की बाइक बरामद

इसे भी पढ़ें- रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 बाइक चोर गिरफ्तार, 24 से अधिक मोटरसाइकिल बरामद