देवघर रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग में मिले हथियार समेत लाखों की चांदी, जांच में जुटी पुलिस
देवघर रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग में हथियार समेत लाखों के चांदी रेलवे पुलिस ने बरामद किया है.

Published : February 25, 2026 at 8:10 AM IST
हितेश कुमार चौधरी
देवघर: मंगलवार देर शाम देवघर स्टेशन पर कई हथियार और चांदी का खेप मिला. रेलवे पुलिस ने जमालपुर से देवघर आ रही एक ट्रेन में करीब दो किलो चांदी, दो देसी कट्टा, 2 देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए. घटना को लेकर आरपीएफ के इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार और देवघर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर दिनकर झा ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रेलवे पुलिस को गस्ती के दौरान एक लावारिस बैग मिला. जिसमें ये सामान थे.
ट्रेन पर नहीं ली किसी ने बैग की जिम्मेदारी
पुलिस ने लावारिस बैग की जैसे ही जांच पड़ताल शुरू की, तो कोई भी व्यक्ति उस बैग की जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आया. काफी देर तक आसपास के लोगों से रेलवे पुलिस ने पूछताछ की. लेकिन किसी ने भी हथियार और चांदी से भरे बैग के बारे में नहीं बताया. जिसके बाद रेलवे पुलिस पूरे सामान को अपने कब्जे में लेकर रेलवे थाना ले गई.
हथियार और चांदी नगर थाना के हवाले किया रेलवे पुलिस
अब सवाल यह उठ रहा है कि एक बैग में लाखों का चांदी और इतने हथियार किसने रखे और इसे कहां ले जाया जा रहा था. रेलवे पुलिस ने सभी हथियार और चांदी के खेप को जब्त कर नगर थाना के हवाले कर दिया. रेलवे पुलिस की तरफ से बताया गया कि मिली चांदी की कीमत करीब तीन से चार लाख रुपए है. वहीं हथियारों की भी कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी गई है.
पुलिस द्वारा तस्करी करने वालों की निकाली जा रही है लिस्ट
हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. पुलिस की तरफ से तस्करी करने वालों की भी लिस्ट निकाली जा रही है. पुलिस द्वारा ऐसे अपराधियों की भी लिस्ट खंगाली जा रही है जो बाहर के शहरों में जाकर घटना को अंजाम देते हैं. देवघर रेलवे स्टेशन पर इस तरह हथियार के मिलने के बाद पुलिस किस निष्कर्ष पर निकलती है. क्योंकि देवघर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में जरूरी है कि देवघर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा सुनिश्चित हो.
ये भी पढ़ें: अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से भारी मात्रा में गांजा बरामद, कोडरमा जीआरपी ने की कार्रवाई - Ganja recovered in Koderma

