ETV Bharat / state

सतना में 'बुलेटबाजों' पर पुलिस का एक्शन, मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलवाया रोलर

यातायात थाने में करीब 120 बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरो पर रोलर चलवाकर उन्हें नष्ट कराया गया.

Police destroyed silencers Satna
'बुलेट' के साइलेंसरों पर चलवाया रोलर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 8:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सतना: सतना में गोली जैसी आवाज निकालने वाले साइलेंसरों पर यातायात थाने में रोलर चलवाया गया. इस कार्रवाई के दौरान रखे गए साइलेंसरों से ट्रैफिक पुलिस ने "Noice Pollution" लिखवाया था. जिसमें करीब 120 से अधिक मॉडिफाइड (गोली की आवाज निकालने वाले) साइलेंसर शामिल थे. जिन्हें लोहे का रोलर चलवाकर पूरे तरीके से नष्ट किया गया.

सतना के यातायात थाने में साइलेंसरों पर चलवाया गया रोलर

वर्तमान समय में युवाओं में बुलेट गाड़ी का शौक बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस शौक के पीछे कहीं न कहीं नवयुवकों को गोली और पटाखा आवाज निकालने वाले साइलेंसर लगाने का क्रेज भी है. लेकिन इन साइलेंसर की आवाज लोगों के लिए घातक साबित होती है. इन साइलेंसर को दोपहिया वाहन बुलेट में लगाने से गोली और पटाखे जैसी तेज आवाज आती है.

और आज बुलेट गाड़ियों से गोली की आवाज निकालने वाले जब्त साइलेंसरों को ट्रैफिक पुलिस ने कोठी चित्रकूट मार्ग स्थित यातायात थाने में नष्ट करवाया. ट्रैफिक थाने में गोली जैसी आवाज से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले साइलेंसरों को जमीन पर बिछाकर रखा गया था. जमीन पर रखे गए साइलेंसरों से ट्रैफिक पुलिस ने "Noice Pollution" ध्वनि प्रदूषण लिखवा रखा था.

करीब 120 बुलेट के साइलेंसरो पर रोलर चलवाकर उन्हें नष्ट कराया गया

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पुलिस रोलर चलवाकर साइलेंसरों को पूरे तरीके से नष्ट करवाया. ध्वनि प्रदूषण यानी तेज आवाज से लोग परेशान होते हैं. आज करीब 120 बुलेट के साइलेंसरो पर रोलर चलवाकर उन्हें नष्ट कराया गया. सतना के DSP ट्रैफिक संजय खरे ने कहा, यह कार्रवाई आगे निरंतर जारी रहेगी. पुलिस ने लोगों से यह अपील भी की है कि ऐसे ध्वनि प्रदूषण करने वाले साइलेंसर को अपने वाहनों में न लगाएं.