ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र के होटल में पुलिस की छापेमारी, 6 युवतियों और 4 युवकों समेत 10 गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के किरमच रोड स्थित होटल में पुलिस ने छापेमारी कर 6 युवतियों समेत 10 लोगों को पकड़ा है.

Police raid hotel on Kurukshetra Kirmach Road 10 arrested including 6 young women and 4 young men
कुरुक्षेत्र के होटल में पुलिस की छापेमारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 19, 2026 at 10:32 PM IST

|

Updated : August 19, 2026 at 10:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

​कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के किरमच रोड पर स्थित होटलों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस रेड के दौरान पुलिस ने 'हरियाणा होटल' से 6 युवतियों और 4 युवकों को काबू किया. अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके और आसपास के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया.

होटलों में दबिश : लंबे समय से किरमच रोड स्थित होटलों में देह व्यापार व अन्य अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें पुलिस प्रशासन को मिल रही थीं. इन शिकायतों का कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने एक विशेष रणनीति के तहत क्षेत्र के कई होटलों में एक साथ दबिश दी. इसी दौरान हरियाणा होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद 6 लड़कियों और 4 युवकों को मौके से हिरासत में लिया गया.

कुरुक्षेत्र के होटल में पुलिस की छापेमारी (ETV Bharat)

10 लोगों से पूछताछ जारी : मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि इलाके में अवैध धंधे चलने की निरंतर सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर ये छापेमारी की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है. फिलहाल पुलिस सभी 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और होटल के रिकॉर्ड, रजिस्टर व मालिकों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है.

Police raid hotel on Kurukshetra Kirmach Road 10 arrested including 6 young women and 4 young men
मौके पर मौजूद पुलिस (ETV Bharat)

"अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा" : पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद से किरमच रोड इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि क्षेत्र में किसी भी तरह की अनैतिक या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे स्थानों पर कार्रवाई जारी रहेगी.

Police raid hotel on Kurukshetra Kirmach Road 10 arrested including 6 young women and 4 young men
किरमच रोड स्थित होटल में पुलिस की छापामारी (ETV Bharat)
Police raid hotel on Kurukshetra Kirmach Road 10 arrested including 6 young women and 4 young men
4 युवकों सहित 10 गिरफ्तार (ETV Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : फरीदाबाद में स्पा सेंटर और होटल में छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में

ये भी पढ़ें : कैथल के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस की रेड में पकड़े गए युवक-युवती, करनाल-नरवाना से बुलाया गया था

ये भी पढ़ें : हिसार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में 18 महिलाएं, पुलिस ने दो होटल पर की छापेमारी

Last Updated : August 19, 2026 at 10:43 PM IST