चूरू में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की होटल पर रेड, पंजाब की 4 युवतियों समेत 7 गिरफ्तार
पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Published : May 30, 2026 at 5:30 PM IST
चूरू: सरदारशहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरदारशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में कथित देह व्यापार के संचालन का खुलासा किया है. पुलिस ने मामले में दो युवकों सहित 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
थाना अधिकारी मदनलाल विश्नोई ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कुलदीप वालिया के नेतृत्व में गठित टीम ने हनुमानगढ़ रोड स्थित एक होटल पर दबिश दी. पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से युवतियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जा रहा है. कथित रूप से अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. पुलिस ने होटल पर कार्रवाई के दौरान मौके से नकदी, मोबाइल फोन, निरोध तथा एक रजिस्टर जब्त किया. मामले में होटल संचालक सहित 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (पीटा एक्ट) की विभिन्न धाराओं एवं बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें: होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, तीन महिलाओं व दो पुरुषों समेत पांच गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हनुमानगढ़ जिले के दो युवक, पंजाब की चार और राजस्थान की एक युवती सहित 5 महिलाएं शामिल हैं. सभी को नियमानुसार गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने होटल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी होटल में अवैध गतिविधियों का संचालन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

