ETV Bharat / state

गिरिडीह में देर रात तक पुलिस करती रही माइकिंग, लोगों को किया गया अलर्ट

अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है. लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की जा रही है.

police-patrolling-in-giridih-against-criminals-people-urged-to-remain-vigilant
देर रात की गई पुलिस गशत (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 25, 2025 at 10:42 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: बंद घरों को चोर निशाना बनाते रहे हैं. जबकि बुधवार की सरेशाम जामताड़ा जिला में गोलीकांड भी हुआ. यहां नकाबपोश अपराधियों ने जेवरात दुकान में धावा बोला फिर व्यवसायी को गोली मारते हुए लूटपाट की और फरार हो गए. इस घटना के बाद गिरिडीह में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. जहां जामताड़ा के बॉर्डर इलाके में विशेष गश्त हो रहा है. वहीं दूसरे थाना क्षेत्र में वाहनों की जांच को तेज किया गया है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक पुलिस जांच कर रही है.

जानकारी देते संवाददाता अमरनाथ सिन्हा (Etv Bharat)

लोगों को किया जा रहा है जागरूक

एसपी डॉ बिमल कुमार के निर्देश पर माइकिंग की जा रही है. बुधवार की देर रात तक पुलिस के पदाधिकारी माइक के साथ क्षेत्र में घूमते रहे और चौक-चौराहे पर रुककर लोगों से सतर्क रहने की अपील करते दिखे. पुलिस माइक के माध्यम से लोगों से यह कह रही है कि रात के समय अपने-अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान, अच्छी तरह से लॉक रखे. रात के समय अंजान व्यक्ति, संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखे, सीसीटीवी और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखे. अगर संदिग्ध व्यक्ति-वाहन दिखे तो इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस या डायल 112 को दें. सही समय पर सूचना मिलने पर कार्रवाई भी तुरंत होती है.

हाल में घटित घटनाओं पर विशेष नजर

बताया जाता है कि एसपी डॉ बिमल ने हाल में गठित चोरी-गृहभेदन की घटनाओं को लेकर भी पदाधिकारियों को विशेष निर्देश दिया है. उन्हें देर रात तक गश्त करने को कहा है. घटना में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार करते हुए कांड का उद्भेदन करने को कहा गया है. इसके अलावा दिन के समय भी जागरूकता अभियान और सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र माइक के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने की अपील करने को कहा गया.

बाहर जाने से पहले रहे विशेष सतर्क

दरअसल, पुलिस का मानना है कि अक्सरा छुट्टियों में लोग घरों पर ताला बंदकर चले जाते हैं. इसकी सूचना भी पुलिस या गांव - मुहल्ले के प्रबुद्ध लोगों को दी नहीं जाती है और इसका फायदा चोर उठा लेते हैं और जब घरवालें लौटतें हैं तब पुलिस को घटना की जानकारी मिल पाती है. ऐसे में अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को काफी परेशानी का सामान करना पड़ता है. यह मामला बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी की बैठक में भी उठा है. आईजी ने सभी एसपी को कहा है कि वे लोगों को जागरूक करें. लोगों को यह बताए कि परिवार समेत घर से बाहर जाने से पहले सतर्क रहते हुए पुलिस को भी सूचित करें.

लोगों को जागरूक किया जा रहा है. यहा कहा जा रहा है कि परिवार के साथ बाहर जाने से पहले सतर्क रहे. वहीं संदिग्ध दिखे तो इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी जाए ताकि अपराध होने से पहले ही कार्रवाई की जा सके. वैसे गिरिडीह पुलिस पूरी तरह से एक्टिव है और लगातार गश्त किया जाता है:- नीरज कुमार सिंह, डीएसपी, मुख्यालय, गिरिडीह

ये भी पढ़ें: छेड़खानी का विरोध किया तो महिला पर डाल दिया खौलता तेल, एक गिरफ्तार

जमीन विवाद में मॉब लीचिंग मामला! गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी

बाइक के बीच जोरदार टक्कर, दो युवक की गई जान