ETV Bharat / state

बीड़ी इंटर कॉलेज जमीन फर्जीवाड़ा, फरार आरोपियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, जानिए मामला

भगवानपुर के बीड़ी इंटर कॉलेज जमीन फर्जीवाड़े में फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, अब तक दो आरोपी हो चुके गिरफ्तार

BD Inter College Land Sale
ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी (फोटो सोर्स- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 29, 2026 at 10:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुड़की: हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के सख्त निर्देशों के बाद भगवानपुर थाना पुलिस ने जमीन की धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. जिसके तहत दो आरोपियों के घर पर भगवानपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा (मुनादी) कराई. दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बच रहे हैं.

क्या हैं आरोप? दरअसल, भगवानपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, बीती 23 मार्च 2026 को सुधीर त्यागी ने बीडी इंटर कॉलेज की भूमि को फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाते हुए कोतवाली भगवानपुर में मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में दुष्यंत त्यागी समेत संस्था के अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था.

दो आरोपी पहले ही हो चुके गिरफ्तार: इसके बाद हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की गंभीरता से जांच करते हुए पुलिस ने पहले ही दो आरोपी दुष्यंत त्यागी और मुर्सलीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि, इस मामले के दो अन्य आरोपी बाबूराम पुत्र सुगनचंद निवासी खजुरी, थाना झबरेड़ा और महेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी रूहलकी, थाना भगवानपुर लगातार फरार चल रहे हैं.

BD Inter College Land Sale
आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा (फोटो सोर्स- ETV Bharat)

फरार आरोपियों के घरों पर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी: वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के घरों पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत ढोल-नगाड़ों के साथ उद्घोषणा की कार्रवाई की गई है. साथ ही गिरफ्तारी से जुड़े नोटिस को उनके घर पर चस्पा किया गया.

"गिरफ्तारी से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा. अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी."- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात

ये भी पढ़ें-