ETV Bharat / state

खटीमा बुजुर्ग महिला हत्याकांड: हत्यारे गेट पर ताला लगाकर गए, मां ने फौजी बेटे का फोन नहीं उठाया तो हुआ शक

खटीमा की देवभूमि कालोनी में वृद्ध महिला की हत्या का खुलासा पुलिस के लिए चैलेंज, पूर्व सैनिक संगठन ने जताया आक्रोश

Khatima Janaki Chand murder
खटीमा का जानकी चंद मर्डर केस (File photo courtesy- Khatima Police)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 20, 2026 at 4:14 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खटीमा: बुधवार की देर रात खटीमा की देवभूमि कॉलोनी में अपने घर पर अकेले रहने वाली वृद्ध महिला की हुई हत्या के मामले की पुलिस जांच में जुट गई है. गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा जहां परिजनों के सपुर्द कर दिया था. वहीं गुरुवार को गमगीन माहौल में 65 वर्षीय जानकी चंद के शव की परिजनों द्वारा अंतेष्टि कर दी गई.

खटीमा बुजुर्ग महिला हत्याकांड की जांच शुरू: इस मामले में गुरुवार को ही एडिशनल एसपी सहित तमाम पुलिस के आला अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंच फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य इकट्ठा किए. मामले की एसएसपी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है. पंजाब में सेना में तैनात बेटा प्रेमचंद भी घर पहुंच चुका है. जानकी चंद की दोनों विवाहित बेटियों और बेटे ने मां की मौत के जल्द खुलासे की मांग की है.

खटीमा बुजुर्ग महिला हत्याकांड की जांच शुरू (Video- ETV Bharat)

बुधवार रात को हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या: 65 वर्षीय महिला जानकी चंद का खून से लथपथ शव बुधवार की देर रात उनके घर में मिला था. सूचना पर पुलिस द्वारा घटना साक्ष्य संकलन कर मामले के खुलासे के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीक माना जा रहा है. वहीं सेना में पोस्टेड बेटे प्रेमचंद ने अपनी मां के हत्याकांड की जल्द खुलासे की मांग की है. इस घटना के बाद जानकी देवी की दो विवाहित बेटियां और बेटा समेत परिजन शोकाकुल हैं.

Khatima Janaki Chand murder
65 वर्षीय जानकी चंद की उनके आवास पर हत्या हो गई थी (File photo courtesy- Khatima Police)

फौजी के घर में गम का माहौल: पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के अनुसार मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. महिला की दो बड़ी बेटियां जहां विवाहित हैं, वहीं अविवाहित बेटा वर्तमान में सेना में कार्यरत है. बेटे की पंजाब में तैनाती है. दुखद सूचना पाकर बेटा गुरुवार को घर पहुंचा और मां की अंत्येष्टि की. फिलहाल पूरा परिवार गमगीन है.

Khatima Janaki Chand murder
शोकाकुल जानकी चंद का परिवार (photo courtesy- Khatima Police)

मां से रोज होती थी फौजी बेटे की फोन पर बात: बेटे के अनुसार उसकी लगातार मां से बात होती रहती थी. बुधवार को मां द्वारा बेटे का फोन ना उठाए जाने पर उनकी मौत हो जाने का मामला सामने आया. महिला के हाथ एवं गले में चोट के निशान पाए गए हैं. फिलहाल खटीमा कोतवाली पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. ऐसा कौन था जो वृद्ध महिला की हत्या को अंजाम दे घर पर ताला लगा फरार हो गया. फिलहाल परिजनों सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन ने भी पुलिस प्रशासन से इस हत्या की जल्द खुलासे की मांग की है. फिलहाल इस बीच कॉलोनी में इस तरह की वारदात के सनसनी का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: घर के अंदर खून से लथपथ पड़ा मिला महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस