ETV Bharat / state

पुलिस के शिकंजे में महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला युवक, माफी मांगता दिखा

हल्द्वानी पुलिस ने एक युवक को महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने पर पेंच कसे.

Police action
कॉन्सेप्ट इमेज (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 5, 2026 at 8:23 AM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 8:29 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी के एक युवक को फेसबुक लाइव कर गाली गलौज करना और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करना महंगा पड़ गया. हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को न सिर्फ हिरासत में लेते हुए युवक के पेंच कसे, बल्कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की है. हालांकि बाद में युवक माफी मांगता हुआ नजर आया. एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने बताया कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.

फेसबुक लाइव में खुद को दबंग समझने वाला युवक कानून के सामने बौना साबित हुआ. सड़क पर गाड़ी दौड़ाते हुए महिलाओं पर भद्दी टिप्पणियां, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करने वाला लाइवबाज आखिरकार नैनीताल पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. फेसबुक यूजर युवक ने लाइव वीडियो में सारी हदें पार कर दी. राह चलती महिलाओं को लेकर जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया, उसने समाज को शर्मसार कर दिया. लेकिन आरोपी शायद भूल गया था कि सोशल मीडिया पर किया गया अपराध भी अपराध ही होता है.

पुलिस ने आरोपी पर की कार्रवाई (Video-ETV Bharat)

दरअसल न्यू ईयर की पार्टी के बाद हल्द्वानी निवासी युवक भीमताल से अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था. घर लौटते वक्त युवक अपनी फेसबुक पर लाइव गया हुआ था. लाइव वीडियो में वह सारी हद पार करते हुए महिलाओं पर भद्दी टिप्पणियां, गाली-गलौज और अश्लील हरकतें करता रहा. जैसे ही वीडियो कप्तान के संज्ञान में आया वैसे ही उन्होंने कोतवाली हल्द्वानी को निर्देशित कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए.

जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फेसबुक एकाउंट हैंडलर युवक को गिरफ्तार किया गया. पुलिस की कार्रवाई से अराजकतत्वों में हड़कंप मचा हुआ है. एसएसपी डॉक्टर मंजू नाथ टीसी ने बताया कि महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. एसएसपी ने आगे कहा कि जिले में अराजकतत्वों पर पुलिस पैनी नजर बनाई हुई है, अगर कानून से खिलवाड़ किया गया तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

मैकेनिक को दबंगों ने किया घायल: हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक मैकेनिक पर दबंग युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित मैकेनिक बबलू की दुकान पर कुछ गाड़ियों में सवार 15 से 20 युवक पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने उसे अधमरा कर मरा समझकर छोड़ दिया. घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया. पीड़ित के सिर, हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं. पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर भी सौंपी है. थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.सीओ अमित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.


पढ़ें:

Last Updated : January 5, 2026 at 8:29 AM IST