होटल में चल रहा था गंदा काम, पुलिस ने 4 लोगों को पकड़ा, मालिक फरार
गिरिडीह के धनवार में एक होटल से पुलिस ने छापेमारी कर आपत्तिजनक हालत में चार लोगों को पकड़ा.

Published : July 8, 2026 at 12:57 PM IST
गिरिडीह: धनवार के एक होटल में अनैतिक काम किया जा रहा था. इसके लिए होटल मालिक द्वारा युवक-युवती को कमरा दिया जाता था. होटल में देह व्यपार की सूचना पर गिरिडीह पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है. धनवार नगर थाना अंतर्गत बड़ा चौक स्थित होटल डिस्कवरी में छापा मारा है. देह व्यपार की सूचना पर की गई इस छापेमारी में होटल के एक कमरे से दो महिला और दो पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया है. वहीं होटल के मैनेजर प्रदीप साहू को भी पूछताछ के लिए धनवार थाना लाया गया.
कार्रवाई के दौरान होटल संचालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार को यह सूचना मिल रही थी कि धनवार के डिस्कवरी होटल में अनैतिक काम किया जाता है. इस सूचना के बाद खोरी महुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार को कार्रवाई का निर्देश दिया गया.
एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
मंगलवार की रात को खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार दास और धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार होटल में पहुंचे. टीम ने होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी ली. तलाशी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले दो महिला और दो पुरुष से पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे गए. लेकिन वे तत्काल कोई वैध पहचान पत्र नहीं दिखा पाए. इसके बाद सभी को पूछताछ के लिए थाना लाया गया.
डिस्कवरी होटल में अनैतिक कार्य किए जाने की सूचना मिल रही थी. ऐसे में टीम का गठन कर होटल में छापा मारा गया. होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में दो पुरुष और दो महिलाएं मिली हैं. चारों को हिरासत में लिया गया है. होटल को सील कर दिया गया है. होटल का मालिक फरार है. आगे की कार्रवाई जारी है:- अमरेंद्र कुमार, खोरीमहुआ एसडीपीओ
सील किया गया होटल
इस दौरान प्रशासन की टीम ने होटल के रजिस्टर, सीसीटीवी फूटेज को भी खंगाला. जिसके बाद होटल को सील करने का निर्णय लिया गया. सीआई सह दंडाधिकारी अभिषेक कुमार को मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया और उनकी मौजूदगी में मंगलवार रात होटल को विधिवत सील कर दिया गया.
ये भी पढ़ें: जमशेदपुर में अवैध संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
कोडरमा के चर्चित नेहा राज हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अवैध संबंध बना मर्डर की वजह
महिला से अवैध संबंध के कारण हुई थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

