ETV Bharat / state

महज कुछ घंटों में डकैती कांड का खुलासा, लूट की ज्वेलरी के साथ चार गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने चंद घंटे में डकैती कांड का खुलासा कर दिया है.

Police cracked robbery case and arrested criminals in Dhanbad
धनबाद पुलिस के शिकंजे में आरोपी और लूट का सामान बरामद (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 30, 2025 at 9:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कतरास बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में हुए लूटकांड का महज कुछ ही घंटों में उद्भेदन कर लिया है.

इस कार्रवाई में दुकान से लूटे गए करीब 20 केजी चांदी के आभूषणों के अलावा 400 ग्राम सोना बरामद के साथ चार की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

जानकारी देते धनबाद एसएसपी (ETV Bharat)

धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के दिशा निर्देश के तहत धनबाद पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रही है. बीते सोमवार को पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर एक चोरी हुए नवजात की सकुशल बरामदगी के साथ साथ कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी करने में सफलता पायी थी.

वहीं आज मंगलवार अहले सुबह की गई जवेलरी शॉप में लूट का भी उद्भेदन महज कुछ ही घंटों में कर लिया है. कतरास बाजार स्थित विश्वेश्वर लाल ऑर्नामेंट्स ज्वेलरी दुकान में अपराधियों ने सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बनाकर दुकान से करीब 20 से 22 किलो चांदी, 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण और कुछ महत्वपूर्ण कागजात लूट लिए थे. इसकी सूचना पाकर पुलिस की ताबड़तोड़ छापामारी शुरू हुईं और महज कुछ घंटों में लूटे गए आभूषणों के साथ चार अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गये.

vPolice cracked robbery case and arrested criminals in Dhanbad
धनबाद पुलिस के शिकंजे में आरोपी और लूट का सामान बरामद (ETV Bharat)

एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि ये अपराधी घूमन्तु बंजारे की तरह अलग-अलग जगहों पर डेरा डालकर रहते थे. धनबाद रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित छाई गद्दा इलाका इनका ठिकाना था, जहां बैठकर कतरास इलाके की ज्वेलरी शॉप लूट की पूरी योजना बनाई गई थी.

वारदात के समय अपराधी हाफ पैंट पहनकर जाते थे और घटना के बाद तुरंत कपड़े और हुलिया बदल लेते थे. पहचान छुपाने के लिए वे अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखते थे. एसएसपी ने बताया पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. एसएसपी प्रभात कुमार ने रिकवरी के लिए थानेदार की पीठ थपथपाई है. एसएसपी ने बताया कि इस कांड के उद्भेदन में अपनी जी जान लगानेवाले कतरास थाना के एसआई एके खान को रिवार्ड भी दिया जाएगा.

इसे भी पढे़ं- धनबाद में गार्ड को बंधक बनाकर अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप लूटा, CCTV में कैद हुए लुटेरे

इसे भी पढे़ं- जामताड़ा में नकाबपोश अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में की लूट, दुकानदार को मारी गोली

इसे भी पढे़ं- रामगढ़ में जेवर दुकान में लूट, करीब तीन करोड़ के गहने और कैश ले भागे अपराधी