ETV Bharat / state

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, तीन इंटरस्टेट आरोपी अरेस्ट

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने तीन इंटरस्टेट आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.

online betting Crime
ऑनलाइन सट्टा पर पुलिस का बड़ा एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 22, 2026 at 3:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग : ऑनलाइन जुआ सट्टा और म्यूल अकाउंट नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना खुर्सीपार पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और हार्ड डिस्क समेत करीब ढाई लाख रुपए की सामग्री जब्त की है.

तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा

वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के आईटीआई खेल मैदान के पास कुछ युवक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया.

ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे .इसके बाद खाते से जुड़े एटीएम, पासबुक और सिम अपने कब्जे में रख लेते थे. इन्हीं म्यूल अकाउंट के जरिए ऑनलाइन बेटिंग एप्लीकेशन सट्टे की रकम का लेन देन किया जाता था- मणिशंकर चंद्रा,एएसपी

online betting Crime
तीन इंटरस्टेट आरोपी अरेस्ट (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)


पुलिस जांच में सामने आया कि आईपीएल सीजन के दौरान आरोपी रांची, झारखंड से इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे. आरोपियों के खिलाफ खुर्सीपार थाने में धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंकिंग दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए ना दें और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर दें.


जलकैना देव स्थल को मुक्त कराने की मांग तेज, बालोद में आदिवासियों का ‘जातरा’ निकला, पुलिस से झड़प

कोरबा में मौत का तांडव: बदमाशों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुरानी रंजिश में खौफनाक वारदात

लड्डू खिलाकर एसडीएम ने खत्म कराई हड़ताल, कहा - खेती किसानी के काम में जुटें, हम करेंगे समस्या का समाधान