आगरा में साइबर क्राइम पर पुलिस का एक्शन, 100 जगह छापामारी, 60 ठग गिरफ्तार, 50 करोड़ की ठगी खुलासा
13 राज्यों से मिली 178 शिकायतें, 16 मुकदमे दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 9, 2026 at 5:33 PM IST
आगरा: नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली डिटेल्स पर आगरा पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामलों को लेकर साइबर क्रिमिनल्स की तलाश में बड़ा अभियान चलाया. साइबर क्राइम सेल और साइबर थाना पुलिस के साथ ही 16 थानों की पुलिस ने जिले में 100 से अधिक जगहों पर छापामार कार्रवाई की. जिसमें पुलिस ने 60 साइबर क्रिमिनल्स गिरफ्तार किए हैं. जिनको लेकर 13 राज्यों से 178 शिकायतें मिली थीं. छापामार कार्रवाई करके 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्रिमिनल से पूछताछ में 50 करोड रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा हुआ है.
डीसीपी पश्चिमी व साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम की वारदात होने पर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के साथ ही 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करते हैं. देशभर में साइबर क्राइम की इसी तरह से शिकायतें मिल रही हैं, जो अलग-अलग राज्यों की होती हैं. जिसमें ही नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल से साइबर फ्रॉड से जुड़ीं शिकायतें साइबर पुलिस को मिल रही थीं. जो 13 अलग अलग राज्यों से 178 थीं. जिनको लेकर छानबीन कर साइबर क्रिमिनल को चिन्हित करके उनका सत्यापन किया गया. इसके बाद शिकायतों की पुष्टि होने के बाद आगरा साइबर सर्विलांस टीम, एसओजी, साइबर क्राइम थाना पुलिस, साइबर क्राइम सेल और अलग अलग थानों की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई के लिए एक साथ 100 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की. जिसमें 60 साइबर क्रिमिनल्स को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें साइबर क्राइम के अलग अलग तरीके से साइबर ठगी के मामले खुले हैं. आगरा के अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज किए गए हैं. जो शिकायतें मिली हैं. उसमें 13 राज्यों के लोगों से करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है.
साइबर क्राइम के इन तरीकों से हुई थी ठगी
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि दबोचे गए सभी 60 साइबर क्रिमिनल्स से पूछताछ की तो साइबर ठगी के अलग अलग तरीके भी सामने आए हैं. सभी आरोपी आगरा के निवासी हैं. साइबर क्रिमिनल ने पूछताछ में साइबर क्राइम के अलग-अलग तरीके बताए हैं. जिनसे लोगों को जाल में फंसाकर ठगी की जाती थी. जिसमें मेट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर शादी का झांसा देना, ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर रुपये ऐंठना, फर्जी बिजनेस वेबसाइट बनाकर निवेश या खरीदारी के नाम पर ठगी करना, एटीएम और बैंकिंग फ्रॉड समेत अन्य शामिल है. इसके साथ ही कॉल या मैसेज के जरिए भी लोगों से ओटीपी, बैंक डिटेल और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल करके ठगी के तरीके हैं. गिरफ्तार कई साइबर क्रिमिनल के खिलाफ जो मुकदमे दर्ज हुए हैं. उनके सात साल से अधिक की सजा है. ऐसे लोगों को जेल भेजा रहा है. जिन मामलों में सात साल से कम की सजा है. उन्हें नोटिस दिया जा रहा है.
देशभर में फैला साइबर क्रिमिनल का नेटवर्क
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए देश के सभी राज्यों की पुलिस मिलकर काम कर रही है. क्योंकि, साइबर क्रिमिनल्स का नेटवर्क कई राज्यों में फैला होता है. जो ठगी की रकम एक राज्य से दूसरे राज्यों के बैंक खातों में ट्रांसफर कराते हैं. जो लोगों को रुपये का झांसा देकर उनकी आईडी पर सिमें खरीदने के साथ ही बैंक खाता भी खुलवाते हैं. जिनमें ठगी की रकम भेजी जाती है. इसके साथ ही साइबर क्रिमिनल का नेटवर्क दूसरे देशों में भी फैला हुआ है.
साइबर ठगी से बचाएगी सतर्कता
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि आए दिन साइबर क्रिमिनल्स नए-नए तरीकों से ठगी कर रहे हैं. साइबर क्रिमिनल और साइबर ठगी से बचने के लिए हर व्यक्ति को सतर्क रहना होगा.
- जिसमें किसी भी तरह के लालच में नहीं आएं.
- किसी भी अनजान कॉल करने वाले को बैंक की डिटेल्स ना दें.
- किसी भी अनजान मोबाइल नंबर से आए मैसेज पर भेजे लिंक का ना खोलें.
- मोबाइल पर किसी अनजान को बैंक डिटेल्स व ओटीपी की जानकारी नहीं दें.
- मेट्रिमोनियल या सोशल साइट्स पर अनजान लोगों से रुपयों का लेनदेन ना करें.
- किसी भी संदिग्ध वेबसाइट पर निवेश या भुगतान करने से पहले जांच करें.
- किसी भी तरह की ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें.
- साइबर क्राइम की शिकायत अपने नजदीकी थाना पुलिस से करें.
यह भी पढ़ें: शादी में पिता की बेइज्जती पर बौखलाया दूल्हा, तलवार लेकर दुल्हन पक्ष को दौड़ाया

