ETV Bharat / state

ड्यूटी करके लौट रहे पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत, दूसरा युवक गंभीर घायल

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है.

Constable Dies  in Road Accident
सिपाही लोकेंद्र की मौत (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 27, 2026 at 1:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: सांगानेर थाना इलाके में एक पुलिस कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई. कांस्टेबल जयपुर के सुभाष चौक थाना इलाके में नाकाबंदी पर ड्यूटी करके वापस लौट रहा था कि सांगानेर सदर थाना इलाके में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सांगानेर थाना अधिकारी लिखमाराम ने बताया कि हादसे में भरतपुर निवासी लोकेंद्र की मौत हुई है. मृतक लोकेंद्र जयपुर पुलिस लाइन में पोस्टेड था. वह बुधवार सुबह पुलिस कांस्टेबल सुभाष चौक क्षेत्र में नाकाबंदी की ड्यूटी करके वापस लौट रहा था. कांस्टेबल के साथ उसका एक साथी युवक भी मौजूद था.

पढ़ें: जयपुर में सड़क किनारे पड़ा मिला हेड कांस्टेबल का शव, थाने से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था

इस दौरान रास्ते में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास सांगानेर थाना इलाके में बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में पुलिस कांस्टेबल लोकेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया. घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है. मृतक कांस्टेबल लोकेंद्र का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा. मृतक कांस्टेबल लोकेंद्र भरतपुर का रहने वाला था और जयपुर पुलिस लाइन में तैनात था.

सूचना मिलते ही सांगानेर थाना पुलिस और दुर्घटना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने कांस्टेबल लोकेंद्र को मृत घोषित कर दिया. घायल युवक का इलाज शुरू किया गया. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है. हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मृतक कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दे दी गई है.