ETV Bharat / state

रांची में मॉब लिंचिंग मामले में कार्रवाई शुरू, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

रांची में दुष्कर्म के आरोप में भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला था, इस मामले में अब पुलिस छापेमरी कर रही है.

MOB LYNCHING INCIDENT IN RANCHI
डिजाइन इमेज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 4, 2026 at 10:12 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी रांची में बुधवार को भाजपा नेता कमलेश राम के भांजे की हत्या मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. रोहित की हत्या को लेकर एक दर्जन से ज्यादा लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है जिसमें कई को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.

बुधवार को पीट पीटकर मार डाला गया था रोहित को

रांची के रातू इलाके में भाजपा नेता कमलेश राम के भांजे रोहित की भीड़ ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. रोहित पर एक महिला से छेड़खानी का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी. मारपीट के दौरान किसी ने डायल 112 के जरिए कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही रातू पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और रोहित को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

भाजपा नेता कमलेश राम का बयान (Etv Bharat)

महिला से दुष्कर्म का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार को रातू की रहने वाली एक महिला ने रोहित पर छेड़खानी का आरोप लगाया था. इसके बाद महिला के परिजनों ने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. मारपीट के कारण रोहित बेसुध हो गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और तुरंत अस्पताल ले गई.

जांच शुरू

'रोहित नाम के युवक की पिटाई की वजह से मौत हुई है. छेड़खानी विवाद को लेकर इस वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है. अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.' आदिकांत महतो, रातू थाना प्रभारी

जमीन विवाद में हत्याः कमलेश राम

भाजपा नेता कमलेश राम ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद में उनके भांजे की पीट-पीटकर हत्या की गई है और इसे छेड़खानी का रूप दिया जा रहा है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.

ये भी पढ़ेंः

पाकुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, सात आरोपी गिरफ्तार

दुमका में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए पीड़िता को भेजा अस्पताल

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का प्रयास, सरकारी विभाग का लिपिक गिरफ्तार