ETV Bharat / state

होली में हुड़दंगियों पर रहेगी सख्त नजर, अलर्ट मोड में धनबाद पुलिस

धनबाद में होली के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस लाइन मैदान में एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया.

SIGNIFICANCE OF HOLI
अभ्यास करते पुलिसकर्मी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 3, 2026 at 4:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबादः होली के मद्देनजर धनबाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है. 4 मार्च को रंगों के इस त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. इसी तैयारी के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में विशेष मॉक ड्रिल आयोजित कर जवानों को संभावित हालात से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया.

हालात पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस अभ्यास

मॉक ड्रिल का उद्देश्य त्योहार के दौरान उत्पन्न होने वाली भीड़, विवाद या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस की तत्परता और रणनीति की जांच करना था. अभ्यास के दौरान एक टीम को आम लोगों की भूमिका में रखा गया, जबकि दूसरी टीम ने सुरक्षा बल की जिम्मेदारी संभाली. इस दौरान यह प्रदर्शित किया गया कि अगर भीड़ बेकाबू हो जाए या माहौल तनावपूर्ण बन जाए तो पुलिस किस तरह चरणबद्ध तरीके से हालात पर नियंत्रण करेगी.

जानकारी देते प्रशिक्षु IPS अंकित सिन्हा (Etv Bharat)

न्यूनतम बल प्रयोग के निर्देश

अभ्यास में लाठीचार्ज की प्रक्रिया और आंसू गैस के इस्तेमाल का भी प्रदर्शन किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में न्यूनतम बल प्रयोग की नीति अपनाई जाएगी, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो और शांति बनी रहे. जवानों को भीड़ का व्यवहार समझने, अफवाहों पर तुरंत रोक लगाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए.

SIGNIFICANCE OF HOLI
अभ्यास करते पुलिसकर्मी (Etv Bharat)

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

प्रशिक्षु IPS अंकित सिन्हा ने कहा कि होली जैसे पर्व पर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद की संभावना रहती है. इसलिए सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त बल तैनात रहेगा और लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

देवघर में हरिहर मिलन की तैयारी के बीच शहर में कूड़े का अंबार, निगम की सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

दुमका में होली की धूम, रंगों-पिचकारियों से बढ़ी बाजार की रौनक, प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

चंद्र ग्रहण के साये में होलीः बैद्यनाथ धाम के पुजारियों से जानिए कब जलेगी होलिका और कब खेलें रंग