ETV Bharat / state

आईपीएस प्रखर पांडेय को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, कमिश्नर प्रणाली पर दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने आईपीएस प्रखर पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Deputy CM Vijay Sharma
आईपीएस प्रखर पांडेय के परिवार से मिले डिप्टी सीएम विजय शर्मा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 28, 2025 at 6:35 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के आईपीएस अधिकारी प्रखर पांडेय का बीते 14 दिसंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रविवार को उनके दुर्ग भिलाई निवास स्थान पर जाकर प्रखर पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में राज्य सरकार एवं पुलिस विभाग की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में जल्द पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की बात कही.

डिप्टी सीएम ने प्रखर पांडेय को किया याद

इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने आईपीएस प्रखर पांडेय को याद किया. उन्होंने कहा प्रखर पांडेय कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित और संवेदनशील अधिकारी थे. उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा और ईमानदार कर्तव्य पालन को समर्पित रहा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे.

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का दुर्ग दौरा (ETV BHARAT)

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस दौरान मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी. इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं का भी गहन अध्ययन किया गया है.

Tribute To IPS officer Prakhar Pandey
आईपीएस प्रखर पांडेय को श्रद्धांजलि (ETV BHARAT)

कांग्रेस को देशहित में सोचने की जरूरत

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मना रही है. ऐसे में कांग्रेस को देशहित में सोचने की जरूरत है.

बागेश्वर बाबा से मुलाकात का किया जिक्र

डिप्टी सीएम ने बागेश्वर बाबा से मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारी बाबा बागेश्वर से मुलाकात हुई है. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नक्सल समस्या के समाधान को लेकर अनुष्ठान करवाने का आग्रह किया है.

युवा नशे से रहें दूर- डिप्टी सीएम विजय शर्मा

पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि युवा नशए से दूर रहें. नए साल को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. जिससे नए साल पर किसी को भी कोई दिक्कत न हो.

Yearender 2025 : साल 2025 के बड़े नक्सल एनकाउंटर, कई बड़े माओवादी कमांडर का हुआ खात्मा

'मन की बात' 129वीं कड़ी, स्वदेशी, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण पर PM का जोर, CM साय ने जनप्रतिनिधियों के साथ सुना कार्यक्रम

ठंड, भूख और टूटती सांसें… फिर भी सरकार खामोश, डीएड अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन