ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में किसानों के तीन दिवसीय महापड़ाव पर पुलिस का ब्रेक, बीच रास्ते धरने पर बैठे किसान

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले किसानों को बीच रास्ते में पुलिस ने रोक दिया. किसान वहीं सड़क पर बैठ गए.

farmers protest In Kurukshetra
पुलिस द्वारा रोके जाने पर सड़क पर धरना देते किसान (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 23, 2026 at 8:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्रः हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस प्रशासन ने बीच रास्ते में ही रोक दिया. इसके बाद किसानों ने वहीं सड़क पर धरना शुरू कर दिया और तीन दिन तक डटे रहने का ऐलान किया.

farmers protest In Kurukshetra
प्रदर्शन में शामिल किसान (Etv Bharat)

ठोस आश्वासन नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा: किसान नेता संजू ने कहा "उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और वे अपने हक की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ रहे हैं." प्रदर्शनकारी अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे हैं और मौके पर ही डेरा डाल दिया है. उनका कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा.

किसानों का तीन दिवसीय महापड़ाव (Etv Bharat)

किसान नेता क्या बोलेः किसान नेता प्रिंस का आरोप है कि अब तक कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री आवास की ओर से न तो कोई प्रतिनिधि बातचीत के लिए आया है और न ही कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं.

farmers protest In Kurukshetra
किसानों को रोकने के लिए तैनात पुलिस (Etv Bharat)

क्या बोले पुलिस अधिकारीः पुलिस अधिकारी सतीश ने कहा कि "धरने को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. भारी पुलिसबल तैनात किया गया है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. हालांकि स्थानीय लोगों को यातायात और आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है."

farmers protest In Kurukshetra
पंचकूला में किसान को रोकने के लिए लगाया गया बेरिकेडिंग (Etv Bharat)

क्या है किसानों की मांगेंः रोहतक निवासी किसान नेता अशोक बलारा ने कहा कि "अमेरिका-भारत के बीच हुए ट्रेड डील के विरोध, कृषि बिजली बिल माफी, फसल खराबे के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं." किसान नेताओं का कहना है कि सरकार यदि जल्द वार्ता नहीं करती तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.

कुरुक्षेत्र में 23 फरवरी से किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव, सीएम आवास का करेंगे घेराव