ETV Bharat / state

रांची में अवैध अफीम के खिलाफ कार्रवाई, एक युवक गिरफ्तार

रांची में अवैध अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

Police arrested young man with illegal opium in Ranchi
रांची पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 3, 2026 at 4:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः राजधानी के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को लिक्विड अफीम के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित झारखंड के लातेहार जिला का रहने वाला है.

क्या है पूरा मामला

रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैग में अफीम लेकर लालपुर से कांटा टोली की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया. छापामारी दल ने एक संदिग्ध व्यक्ति को तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया.

आरोपी की पहचान मो० जुबैर अंसारी उर्फ जावेद (पिता– जैमुल अंसारी, साकिन– बालू बस्ती, थाना– बालुमाथ, जिला– लातेहार) के रूप में हुई है. उसके बैग से काले रंग के प्लास्टिक में रखे दो पारदर्शी पैकेटों में कुल 3.758 किलोग्राम अफीम बरामद की गई. इसके अलावा अभियुक्त के पास से 2300 रुपये नकद, एक स्मार्टफोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए गए. गिरफ्तारी के बाद लोअर बाजार थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(बी)/29 के तहत कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया है.

लातेहार से अफीम बेचने के लिए निकला था युवक

मो. जुबैर अंसारी लातेहार से अफीम जमा करके उसे बेचने के लिए रांची के लिए निकाला था. पुलिस के पूछताछ में उसने बताया है कि उसे पैसे की काफी जरूरत थी. इसी वजह से उसने तैयार अफीम को बाजार में बेचने की तैयारी की थी. जैसे ही कोई अफीम का खरीदार उससे मिलता वह उसे बेच देता. बता दें कि जुबेर के पास से बिल्कुल तैयार अफीम बरामद किया गया है. इसी अफीम से ही विभिन्न तरह के मादक पदार्थों को तैयार किया जाता है. जिसे नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

इसे भी पढ़ें- सिंथेटिक ड्रग्स कार्टेल को ध्वस्त करने की योजना पर काम कर रही झारखंड पुलिस, अफीम की तस्करी पर भी विशेष नजर

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग में दो अफीम तस्कर गिरफ्तार, 15 लाख का नशे का सामान बरामद

इसे भी पढ़ें- जंगल में हो रही थी अफीम की खेती, ड्रोन से पकड़ी गई, पुलिस ने किया नष्ट