टेंशन से छुटकारा पाने के लिए चुराता था महिलाओं के कपड़े, दोस्त ने दी थी सलाह, विदेश में की है पढ़ाई
नैनीताल पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं के कपड़े चोरी करता था. मामला हल्द्वानी का है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : June 25, 2026 at 7:29 PM IST
हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी से बड़ी अजीब खबर सामने आई है. हल्द्वानी में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि वो घरों से महिलाओं के कपड़े चोरी करता था. आरोपी का कपड़े चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था. इसी के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी.
नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए सभी कपड़े बरामद कर लिए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 19 जून को तड़के को करीब साढ़े तीन बजे एक युवक दीवार फांदकर महिला के घर के परिसर में घुस गया और बाहर सूख रहे कपड़े चोरी कर फरार हो गया. पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.
🚨 एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही
— Nainital Police Uttarakhand (@nainitalpolice_) June 25, 2026
रात के अंधेरे में दीवार फांदकर महिला की गरिमा से खिलवाड़ कर कपड़े चुराने वाला विकृतकामी हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किए गए सभी कपड़े बरामद।@uttarakhandcops pic.twitter.com/M4Fn6c7fld
महिला के कपड़े चोरी करने का वीडियो जब सामने आया तो लोगों में नाराजगी देखने को मिली. साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे. वहीं इस मामले में 23 जून का जिस महिला के कपड़े चोरी हुई थे, उसकी तरफ से भी हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने तत्काल आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए. प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की.
लगातार की गई जांच के बाद पुलिस ने टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड क्षेत्र से आरोपी निकेत सिंह बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े भी बरामद कर लिए गए.
आरोपी ने बताया कि कोरोना काल में वह विदेश से पढ़ाई कर हल्द्वानी लौटा था. एक दोस्त की सलाह पर उसने महिला के अंडरगार्मेंट चुराये. उस बताया गया था कि ऐसा करने से तनाव से मुक्ति और खुशी मिलती है. सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि घर में घुस कर महिला के कपड़े चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
पढ़ें---

