ETV Bharat / state

शिमला पुलिस ने कबूतरबाज महिला को किया गिरफ्तार, चंडीगढ़ में छिपकर बैठी थी

वीजा के नाम पर ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया. महिला को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 10:37 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: आजकल युवा विदेश जाकर अच्छी नौकरी और अच्छे भविष्य का सपना देखते हैं. इसके लिए एजेंट मोटी फीस लेते हैं, लेकिन कई बार विदेश जाने के चक्कर में लोग जीवन भर की कमाई लुटा बैठते हैं. एजेंट लाखों रुपये लेकर फरार हो जाते हैं. कबूतरबाजी (विदेश भेजने के नाम पर ठगी) के इस खेल में पीड़ित लोगों के पास हाथ मलने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता. एक ऐसा ही मामला शिमला से सामने आया है.

शिमला पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है इस महिला ने शिमला की रहने वाली महिला से विदेश भेजने के लिए वीजा बनाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी की थी. इसकी शिकायत शिमला पुलिस थाने में की गई थी. मामले में कार्रवाई करेत हुए शिमला पुलिस ने चंडीगढ़ के पास खरड़ में दबिश दी और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया.

एसपी शिमला गौरव सिंह से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बालुगंज शिमला में इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. अभियोग संख्या 205/25 के अंतर्गत पंजीकृत किया गया था. इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर कनाडा का वीजा लगाने के लिए आरोपियों ने लगभग ₹25,00,000/- की राशि की धोखाधड़ी की है.

चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार

एसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि 'मामला दर्ज होने के बाद जांच के दौरान पंजाब और हरियाणा में आरोपियों की तलाश के लिए टीमें भेजी गई थीं. पहले भी थाना से पुलिस टीम भेज कर सम्भावित ठिकानों पर दबिश की गई, लेकिन उपरोक्त आरोपी जानबूझ कर अपने मोबाईल फोन की सिम बदल रहे थे और व्हाट्स ऐप कॉल का इस्तेमाल कर रहे थे. आरोपी की तलाश के लिए गहन तकनीकी जांच अम्ल में लाई गई और एक विशेष टीम का गठन किया गया था. टीम ने शिवालिक सिटी चंडीगढ़ खरड़ में दबिश देकर एक फ्लैट से आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार किया है,आरोप है कि इसमें धोखाधड़ी करके पीड़िता को झांसे में लेकर उससे फ्रॉड किया. इस मामले की जांच की जा रही है, इसमें और भी कुछ गिरफ्तारियां हो सकती हैं.'

ये भी पढ़ें: नालागढ़ पुलिस स्टेशन ब्लास्ट केस में बड़ी सफलता, विदेश से रची गई थी साजिश, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार