ETV Bharat / state

टोंक पुलिस ने जब्त किया 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट, दो गिरफ्तार, माना जाता है खतरनाक विस्फोटक

पुलिस ने बूंदी से टोंक लाया जा रहा था 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक बरामद कर लिया. साथ ही कार भी जब्त कर ली गई.

explosives seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद विस्फोटक (ETV Bharat Tonk)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 31, 2025 at 3:36 PM IST

|

Updated : December 31, 2025 at 4:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

टोंक: राजस्थान सरकार द्वारा अरावली व अन्य जगहों पर चल रहे अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर नए वर्ष की पहली तारीख से शुरू होने जा रहे बड़े अभियान से ठीक एक दिन पहले टोंक जिले में पुलिस की डीएसटी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल टीम) ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने बरौनी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार में बूंदी से टोंक लाया जा रहा 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक जब्त किया. पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र पटवा व सुरेन्द्र मोची हैं. दोनों बूंदी जिले के करवर के रहने वाले हैं. विस्फोटक सामग्री यूरिया के कट्टों में भरी हुई थी. पुलिस की डीएसटी टीम ने नाकाबंदी के दौरान कार में यह विस्फोटक जब्त किया.

डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा. (ETV Bharat Tonk)

पढ़ें: नाथद्वारा में विस्फोटक पदार्थ से भरी पिकअप के साथ दो आरोपी पकड़े

कार सवार दोनों लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने इसे यूरिया बताया, लेकिन पुलिस को कार में ही मिले 200 डेंजर (विस्फोटक) कार्टेज व 1100 सेफ्टी फ्यूज वायर से पता चल गया कि मामला गंभीर है. पुलिस ने जब कट्टों की विस्तृत जांच की तो पता चला कि उनमें अमोनियम नाइट्रेट भरा हुआ था. डीएसटी ने यह कार्रवाई टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में की. अमोनियम नाइट्रेट मूलतः पत्थर व खनन के काम में आता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली कार ब्लास्ट: संदिग्ध ने दहशत में किया धमाका, NIA की छापेमारी में भारी विस्फोटक बरामद

दिल्ली में इसी से किया था विस्फोट: उन्होंने बताया कि अमोनियम नाइट्रेट खतरनाक किस्म का विस्फोटक माना जाता है. हाल ही में दिल्ली में हुए ब्लास्ट में भी इसी का इस्तेमाल होने का संदेह है. जिला मुख्यालय से सटे अरावली के पहाड़ों व अन्य जगहों पर कई अवैध खानें संचालित हैं, जिनमें इन विस्फोटकों का उपयोग किया जाता है. पुलिस उपाधीक्षक मिश्रा ने बताया कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह विस्फोटक किसी विध्वंसक कार्रवाई के लिए तो नहीं ले जाया जा रहा था.

Last Updated : December 31, 2025 at 4:13 PM IST