ETV Bharat / state

हत्याकांड का खुलासा, दोस्त ने ही की थी दीपक की हत्या, पुलिस ने दो लोगों को किया अरेस्ट

बीती 24 दिसंबर को डोईवाला कोतवाली क्षेत्र की गई दीपक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.

doiwala
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : December 27, 2025 at 7:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

डोईवाला: बीती 24 दिसंबर को देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव मिला था. इस मामले का आज 27 दिसंबर को डोईवाला कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की हत्या की गई थी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के लच्छीवाला फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति का शव मिला था. मृतक की शिनाख्त दीपक पुत्र स्व. चैतराम निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड रायपुर देहरादून के रूप में हुई थी. पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल देहरादून भिजवा दिया था.

इस मामले में 25 दिसंबर 2025 को मृतक दीपक की पत्नी ज्योति ने थाना रायपुर पर आकर एक तहरीर दी थी. ज्योति की तहरीर के अनुसार उनके पति दीपक उर्फ दीप्पू को जोनी निवासी खटीक मौहल्ला करनपुर डालनवाला देहरादून नाम का आदमी 24 दिसंबर 2025 को अपने साथ ले गया था. ज्योति का आरोप है कि जोनी ने ही उसके पति दीपक की रजिंशन हत्या की है.

ज्योति की तहरीर पर पुलिस ने जोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि उनकी जांच में जोनी के साथ-साथ नाथीराम का नाम भी सामने आया. डोईवाला कोतवाल प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस ने 26 दिसंबर को थानो रोड कोठारी मौहल्ला के पास जौलीग्रान्ट डोईवाल से दोनों आरोपियों भुवनेश चन्द्र उर्फ जोनी और नाथीराम को गिरफ्तार किया गया.

पढ़ें---