ETV Bharat / state

एपीके फाइल से बैंक खाते में सेंधमारी, काजू के बागान में बैठकर चल रहा था ठगी का खेल

गिरिडीह में एपीके फाइल के माध्यम से ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

CYBER CRIME IN GIRIDIH
पुलिस की गिरफ्त में साइबर अपराधी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 17, 2026 at 6:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: साइबर अपराधियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है. इस बार पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार किया है. जिनकी गिरफ्तारी हुई है इनमें सरिया थाना क्षेत्र के केशवारी गांव निवासी आशीष मंडल, रंजीत मंडल ओर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंचना गांव निवासी रामेश्वर मंडल उर्फ रमेश मंडल शामिल हैं.

यह सफलता एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान और उनकी टीम को मिली है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल और पांच सिमकार्ड भी बरामद किया है. मामले की जानकारी एसपी डॉ बिमल कुमार ने मंगलवार को दी. उन्होंने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी. जानकारी मिली थी कि ताराटांड थाना क्षेत्र के बड़कीटांड से जबरदाहा जाने वाली पक्की सड़क के किनारे काजू बगान में बैठ कर कुछ साइबर अपराधियों द्वारा फोन के माध्यम से ठगी कर रहे हैं.

गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते एसपी (ईटीवी भारत)

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में की छापेमारी

सूचना पर साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया. टीम के द्वारा छापामारी की गई और तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने बताया कि वे लोग कई बैंकों की फर्जी एपीके फाइल भेजते थे. जिसके बाद बैंक अधिकारी बन कर आम जनता को झांसे में लेकर उनके साथ साइबर ठगी किया करते थे.

अपराधी के खिलाफ दर्ज हैं कांड

एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि रंजीत कुमार मंडल के पास मिले मोबाइल नंबर पर तीन ऑनलाइन शिकायत दर्ज किये जाने का साक्ष्य मिला है. वहीं रमेश मंडल पर साइबर ठगी के मामलों में पूर्व में जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 15/2023 में जेल जा चुका है. इसके अलावा एसपी ने बताया कि अन्य बरामद मोबाइल फोन में लगे सिमकार्ड के नंबरों पर विभिन्न राज्यों में कुल 26 शिकायत मिली है.

ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारी सावधान! आठवें वेतन आयोग के नाम पर आए मैसेज को भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

दो करोड़ की ठगी में शामिल साइबर अपराधी बंगाल से गिरफ्तार

दुमका पुलिस को साइबर क्राइम के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, छह आरोपी गिरफ्तार