ETV Bharat / state

चोरी कांड का खुलासाः महिला चोर सहित तीन गिरफ्तार, गहने बरामद

रांची पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है.

police arrested three accused in theft case in Ranchi
पुलिस के शिकंजे में चोरी के आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 9, 2025 at 8:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः जिला के सदर इलाके से पुलिस ने एक महिला चोर सहित तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों ने सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले पवन कुमार के यहां बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.

क्या है पूरा मामला

रांची पुलिस के द्वारा जारी की गई रिलीज के अनुसार रांची के सदर थाना क्षेत्र के सुंदर बिहार तिरिल कोकर के रहने वाले पवन साह के यहां 7 नवंबर की रात बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले को लेकर पवन साह के द्वारा घर पर हुई चोरी के संबंध में 8 नवंबर को सदर थाना में लिखित आवेदन दिया. जिसके आधार पर सदर थाना कांड संख्या-544/ 25 दिनांक 8/ 11/ 25 धारा -305 /331(4) दर्ज कर त्वरित अनुसंधान प्रारंभ करते हुए सदर थाना पुलिस के द्वारा चोरी कांड का सफलता के साथ खुलासा किया गया और चोरी गए गहने और सामान को बरामद किया गया है.

महिला भी शामिल थी चोरी में, जेवर दुकानदार भी गिरफ्तार

रांची के सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने में लक्ष्मी नाम की युवती भी शामिल थी. वह गुमला की रहने वाली है. वहीं इस मामले में ज्वेलर्स दुकान के मालिक अनीश सोनी को भी गिरफ्तार किया गया है. सोनी चोरी के गहने को खपाने का काम किया करता था.

बरामद सामानों की सूची

सोने की चेन- 01 अदद, सोने का कान का टॉप- 02 जोड़ा, सोने की बाली- 01 जोड़ा, सोने का जितिया- 01 अदद, चांदी की पायल- 03 जोड़ी, चांदी की बिछिया- 03 अदद, चांदी का सिन्दूर का किया- 01 अदद शामिल है.

कौन कौन हुआ गिरफ्तार

इस कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में राजा वर्मा उर्फ हर्ष वर्मा, ये सदर थाना से पूर्व में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है. लक्ष्मी कुमारी उर्फ सुप्रिया उर्फ छोटंकी, गुमला की रहने वाली है. इसके अलावा अनीस सोनी, इसका खेलगांव थाना स्थित न्यू खटंगा में निर्मला ज्वेलर्स सोना चांदी की दुकान है. यह चोरी के गहने खपाने का काम किया करता था.

इसे भी पढ़ें- हजारीबाग में डेढ़ करोड़ रुपए का सोना चोरी मामले में सात लोग गिरफ्तार, 30 लाख का सोना भी बरामद

इसे भी पढ़ें- पलामू में ज्वेलरी दुकान से शटर काटकर 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें- रामगढ़ में सीलिंग तोड़कर ज्वेलरी शॉप में घुसा चोर, इतने रुपये के गहने लेकर फरार