ETV Bharat / state

फेसबुक पर दोस्ती, फिर चला अफेयर, तकरार हुई तो मार दी गोली, सोनीपत में आशिक अरेस्ट

हरियाणा के सोनीपत में प्रेमिका को गोली मारने वाले आशिक को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

Police arrested the lover who shot his girlfriend in Sonipat
सोनीपत में आशिक अरेस्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 1, 2026 at 8:25 PM IST

|

Updated : June 1, 2026 at 8:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेम प्रसंग के चलते अपनी नाबालिग प्रेमिका को दो गोली मारी थी. एक गोली प्रेमिका के पेट में लगी तो दूसरी गर्दन में जिसके बाद आरोपी अपनी नाबालिग प्रेमिका को मरा हुआ समझ कर मौके पर छोड़कर फरार हो गया था. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी.

प्रेमिका को गोली मारी थी : पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि बीती 10 मई को सोनीपत के गांव कमासपुर के पास आरोपी किराए की गाड़ी लेकर पहुंचा था और अपनी नाबालिग प्रेमिका को भी बिठाया था, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों के बीच हुई तकरार के बाद आरोपी ने अपनी प्रेमिका को दो गोलियां मारी थीं. गोली उसके गर्दन और पेट में लगी थी. वारदात के बाद आरोपी लड़की को मरा हुआ समझकर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और लड़की का इलाज भी जारी है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है.

सोनीपत में आशिक अरेस्ट (ETV Bharat)

फेसबुक पर दोस्ती हुई थी : वहीं एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि आरोपी नवनीत की लड़की से करीब 1 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गई, जिसके बाद नवनीत ने वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार आरोपी नवनीत पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था. उसे सोनीपत के सेक्टर-7 के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में नवनीत ने फेसबुक पर हुई दोस्ती और तकरार की बात स्वीकार की है. बताया गया कि आरोपी हरियाणवी गाने बनाने का काम भी करता है. पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि मामले की आगे की जांच की जा सके.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के रूम में वाइफ का मर्डर, 3 महीने पहले हुई थी शादी, आरोपी पति फरार

ये भी पढ़ें : करनाल की महिला क्लर्क डिंपल अरोड़ा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, ऑस्ट्रेलिया-बैंकॉक में रची गई मर्डर की साज़िश

ये भी पढ़ें : झज्जर में युवक की गोली मारकर हत्या, 20 से ज्यादा गोलियां दनादन बरसाईं गई, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Last Updated : June 1, 2026 at 8:40 PM IST