ETV Bharat / state

एरिया डोमिनेशन: करौली जिले में पुलिस की छापेमार कार्रवाई, 108 आरोपियों को किया गिरफ्तार

करौली जिले में पुलिस की 66 टीमों ने 358 संदिग्ध स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर कुल 108 अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

criminals arrested in Karauli
पुलिस अधीक्षक कार्यालय (ETV Bharat Karauli)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 10, 2026 at 3:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करौली: पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर छापेमार कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में शामिल 108 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की 66 टीमों ने 358 संदिग्ध स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर कुल 108 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनमें 14 इनामी आरोपी, 5 जघन्य मामलों में वांछित अपराधी, 13 स्थाई वारंटी, 19 गिरफ्तारी वारंटी, 11 सामान्य मामलों में वांछित आरोपी, 15 अन्य अधिनियम आरोपी और 31 आरोपियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके कब्जे से अवैध देशी शराब के 217 पब्बे जब्त किए गए. आर्म्स एक्ट अधिनियम के तहत दो मामला दर्ज कर एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर और एक पौना 315 बोर के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. अवैध खनन अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज कर 6 टन पत्थर और 10 टन बजरी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सपोटरा थाना पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की छापेमार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.

एरिया डोमिनेशन: जयपुर रेंज में 48 घंटे में 1024 बदमाश गिरफ्तार, संपत्ति जब्त होगी

सपोटरा और कुडगांव थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करौली की सपोटरा थाना पुलिस और कुडगांव थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत छापेमार कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ एक नाबालिग को निरूद्ध करने में सफलता हासिल की है. सपोटरा थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ तीन गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुडगांव थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ विधि से संघर्षरत एक नाबालिग बालक को निरूद्ध करने के साथ दो गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.