ETV Bharat / state

बोकारो पुलिस ने चोरी के 44 मामलों का किया खुलासा, दो नाबालिग समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

बोकारो पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने चोर गिरोह का खुलासा किया है.

theft suspects in police custody
पुलिस की गिरफ्त में चोर गिरोह के सदस्य (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 28, 2025 at 5:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारो: चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का बोकारो पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दो नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की निशानदेही पर सोना, चांदी के जेवर समेत करीब 52 हजार नगद, पीतल एवं कांसे के बर्तन बरामद किए है. इसी के साथ ही पुलिस ने चोरी के 44 मामलों से पर्दा उठाया है.

घटनास्थल से अपराधी गिरफ्तार

एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि बोकारो में लगातार चोरी की घटना से लोग भयभीत थे. पुलिस लगातार अलर्ट थी. इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित केके सिंह कॉलोनी में कुछ आरोपी घर का ताला तोड़कर घुसने की कोशिश कर रहे हैं. जिसके बाद चास एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया और शीघ्र कार्रवाई करते हुए मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने पूरे मामले में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो अपराधी चोरी का सामान भी खरीदते थे.

जानकारी देते एसपी हरविंदर सिंह (Etv Bharat)

90 ग्राम सोना और 5 किलो 300 ग्राम चांदी बरामद

पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर 90 ग्राम सोना, जिसकी बाजार कीमत 10 लाख 62 हजार रुपए, 5 किलो 300 ग्राम चांदी, जिसकी बाजार कीमत 9 लाख 10 हजार रुपए है. इसके साथ ही बाइक, लैपटॉप, एलईडी टीवी, मूर्ति एवं औजार को भी बरामद किया है.

इन आरोपियों ने बोकारो के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 44 चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिसमें चीरा चास थाना, बालीडीह ओपी, बालीडीह थाना, चास मुफस्सिल, बीएस सिटी, सेक्टर 4 और सेक्टर 12 में घटना को अंजाम दिया था: हरविंदर सिंह, एसपी

गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

बोकारो एसपी ने आगे बताया कि अकेले चीरा चास थाने में 20 घटना को इन आरोपियों ने अंजाम दिया था. पुलिस इस गिरोह के दूसरे सदस्यों की तलाश कर रही है. इन आरोपियों द्वारा पहले घर की रेकी की जाती थी और फिर खाली मकान दिखने पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था. चोरी के सामान को भी ये तुरंत स्थानीय दुकानदारों के यहां खपा देते थाे. एसपी ने कहा कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी की घटनाओं पर ब्रेक लगेगा.

ये भी पढ़ें- SNMMCH में नवजात की चोरी, जांच के बहाने बच्चे को वार्ड से ले जाया गया था बाहर

पाकुड़ में सिविल सर्जन के बंद मकान में चोरी, चोरों ने नल और इलेक्ट्रिक वायरिंग को भी नहीं छोड़ा

ट्रेनों में यात्रियों को बनाते थे निशाना, धनबाद रेल पुलिस के हत्थे चढ़े 4 अपराधी