ETV Bharat / state

कोर्ट कैंपस से फरार हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक और एफआईआर दर्ज

पाकुड़ पुलिस ने कोर्ट कैंपस से फरार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Police arrested murder suspects after escaped from court premises in Pakur
पाकुड़ पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 8, 2026 at 5:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पाकुड़: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत द्वारा दोषी करार देने के बाद कोर्ट परिसर से फरार दोनों हत्यारोपी नरेन मोहली एवं शिवधन मोहली को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों हत्यारोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि पाकुड़ एसपी निधि द्विवेदी ने पत्रकार सम्मेलन कर दी.

पाकुड़ एसपी ने बताया कि बीते 7 जनवरी को चार अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा दोषी करार दिया गया था और दो अभियुक्त न्यायिक हिरासत से फरार हो गया था. इस मामले में नगर थाना में कांड अंकित करते हुए दोनों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी दल का गठन किया गया और मिली सूचना पर महेशपुर थाना क्षेत्र के खरियोपाड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार शिवधन मोहली एवं नरेन मोहली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कोर्ट कैम्पस से फरार दोनों हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (ETV Bharat)

एसपी ने बताया कि 12 जनवरी को सभी चारो दोषियों को सजा के बिंदु पर सुनवाई होगी. एसपी ने बताया कि न्यायिक हिरासत से दो दोषियों के फरार होने के मामले में तत्काल प्रभाव से कोर्ट हाजत प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को लेकर पुलिस अनुसंधान कर जल्द चार्जशीट सौपेगी.

बता दें कि हत्या के एक मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने हत्यारोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद न्यायालय परिसर से दो हत्यारोपी फरार हो गया था. दो हत्यारोपी के फरार हो जाने के बाद न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस पहुंची और फरार दोनों हत्यारोपियों की खोजबीन में जुट गयी. इस मामले को पुलिस काफी गंभीरता से लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की और महेशपुर थाना क्षेत्र के खारियोपाड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढे़ं- पाकुड़ में जज द्वारा सजा सुनाते ही कोर्ट परिसर से भागे दो अपराधी, पुलिस कर रही है संभावित ठिकानों पर छापेमारी

इसे भी पढे़ं- हजारीबाग सेंट्रल जेल ब्रेक: देवा भुइयां की अगुवाई में फरार हुए कैदी, एसआईटी में 2 डीएसपी, दो इंस्पेक्टर शामिल