ETV Bharat / state

नशे के विरुद्ध कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्रॉउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

कोडरमा पुलिस ने ब्राउन शुगर और 50 हजार नगद के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

SMUGGLER ARRESTED IN KODERMA
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 7, 2026 at 8:06 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोडरमा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. नशे की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को कोडरमा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही उनके पास से तकरीबन 60 हजार रुपए का ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड के रहने वाले दो युवकों को पकड़ा है. जिनके पास से ब्राउन शुगर की एक पुड़िया और ब्राउन शुगर के बिक्री के बाद मिले तकरीबन 28 हजार रुपए बरामद किए हैं.

तिलैया डैम के पास नशे का करता था सप्लाई

पुलिस ने तस्करों से जब कड़ाई से पूछताछ की तो पकड़े गए दोनों तस्करों ने बरही से अपने दो और साथियों के आने की जानकारी दी. जानकारी मिलने पर पुलिस ने बरही से ब्राउन शुगर लेकर आ रहे दो अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया. दो अन्य तस्कर के पास से भी ब्राउन शुगर की पुड़िया और नगद रुपए बरामद किए गए. तस्करी के मामले में पकड़े गए चारों युवको से कड़ाई से पूछताछ में सभी ने मादक पदार्थों की तस्करी की बात स्वीकार की. सभी ने बताया कि बरही से ब्राउन शुगर लाकर वे लोग तिलैया में इसकी सप्लाई किया करते थे, इससे उन्हें मोटी रकम मिलती थी.

गिरफ्तारी को लेकर जानकारी देते एसडीपीओ (ईटीवी भारत)

ब्राउन शुगर समेत 50 हजार बरामद

पुलिस ने चारों तस्करों के पास से एक मोटरसाइकिल और एक बोलेरो वाहन के साथ चार मोबाइल, ब्राउन शुगर की पुड़िया और ब्राउन शुगर की बिक्री के बाद प्राप्त किए गए तकरीबन 50 हजार रुपए भी बरामद किए हैं. पूछताछ के बाद चारों युवकों को जेल भेज दिया गया है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अनिल सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही मादक पदार्थों के तस्करी में संलिप्त गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: नशे के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

पलामू से लाखों का ब्राउन शुगर बरामद, गढ़वा का तस्कर गिरफ्तार

रांची में 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, कुख्यात अम्बर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे