ETV Bharat / state

देवघर पुलिस की लुटेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लूटे गए सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

देवघर में पुलिस द्वारा लागातार छापेमारी के दौरान लूटे गए सामान के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

FOUR ACCUSED ARRESTED IN DEOGHAR
पुलिस की गिरफ्त में हथियार के साथ आरोपी (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 6, 2026 at 3:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: जिले के जसीडीह और सारवा थाना क्षेत्र में बीते दिनों आम नागरिकों द्वारा लूट की शिकायतें दर्ज कराई गई. इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित औऱ प्रभावी कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार के स्पष्ट निर्देश के बाद जिले के विभिन्न इलाकों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसका नतीजा अब सामने आया है.

पुलिस द्वारा कार्रवाई से जुड़े पूरे मामले की जानकारी देवघर एसडीपीओ अशोक सिंह और जसीडीह थाना प्रभारी दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में दी. एसडीपीओ ने बताया कि लूट की घटनाओं के खुलासे को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. जिसके द्वारा लगातार तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया है.

जानकारी देते संवाददाता हितेश कुमार (ईटीवी भारत)

लूटे गए सामान आरोपियों के पास से बरामद

पुलिस की इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें शिवम राय, सौरभ श्रृंगारी, साहिल चौधरी और नीरव दास शामिल है. गिरफ्तार सभी आरोपी जसीडीह थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूट के कई महंगे और अहम सामान बरामद किए हैं. जिसमें दो एलईडी टीवी, एक ड्रोन, तीन कैमरा, 11 मोबाइल, एक कार, एक बुलेट समेत दो बाइक और एक लैपटॉप शामिल है, जो लूट की घटनाओं की पुष्टि करता है.

आरोपियों का जांच की जा रही है आपराधिक इतिहास


एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास की गहनता से जांच की जा रही है. फिलहाल चारों को जसीडीह थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस द्वारा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश जारी है. देवघर पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में इस लूटकांड से जुड़े और भी अहम खुलासे सामने आ सकते हैं.

इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस पूरी मुस्तैदी और मजबूती के साथ खड़ी है. मालूम हो कि शहर के नागरिकों की सुरक्षा के लिए कई जगहों पर टीओपी खोले गए हैं और वहां पर अतिरिक्त पुलिस वालों की तैनाती की गई है. जिससे राहगीरों के साथ छिनतई और लूट की घटनाएं जैसी वारदात ना हो सकें.

ये भी पढ़ें: एक साल की बच्ची और उसकी मां ने एक दूसरे की बाहों में तोड़ा दम, देवघर में दिल दहला देने वाली घटना

देवघर: सड़क हादसे में बीजेपी नेता के भाई की मौत पर सियासी उबाल, आशुतोष कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन

देवघर में बेखौफ चोर, मंदिर परिसर से दिनदहाड़े चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल