ETV Bharat / state

धौलपुर: 10 लाख की चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार, सूने मकान को बनाया था निशाना, ढाबे पर बनी थी योजना

धौलपुर के पहाड़ी गांव में चोरी के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सूने मकान में घुसकर आभूषण और सामान चोरी किया था.

Dholpur theft case
दिहोली थाना, धौलपुर (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 23, 2026 at 7:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: पुलिस ने जिलके के दिहोली थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में 10 फरवरी को हुई 10 लाख रुपए की नकबजनी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने रेकी कर सुनियोजित तरीके से सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पीड़ित शादी में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे.

दिहोली थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु आरपीएस राहुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव में एक परिवार 10 फरवरी को रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था. सूने मकान का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने मकान के पीछे से छत के रास्ते घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने सोने-चांदी के आभूषणों समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया. पीड़ित परिवार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

प्रशिक्षु आरपीएस राहुल कुमार (ETV Bharat Dholpur)

इसे भी पढ़ें- धौलपुर में ज्वैलर के घर लाखों के गहने चोरी...छत की सीढ़ियों के रास्ते कमरे में घुसे चोर, लॉकर को चाबी से खोला

चोरी के चार आरोपी गिरफ्तार: प्रशिक्षु आरपीएस राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गहन अनुसंधान के बाद चोरी का पर्दाफाश किया. पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों में 24 वर्षीय दीपेंद्र त्यागी पुत्र हरिओम त्यागी, 20 वर्षीय हरिओम पुत्र लुक्का, 20 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र प्रमोद और 23 वर्षीय सचिन पुत्र कृष्णकांत शामिल हैं.सभी आरोपी पहाड़ी गांव के ही निवासी हैं.

पीड़ित और आरोपी एक ही गांव के: राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित और आरोपी एक ही गांव के हैं. पीड़ित परिवार के शादी में जाने की जानकारी दीपेंद्र त्यागी को लग गई थी. उसने ढाबे पर अपने तीन साथियों को बुलाकर वारदात की योजना बनाई और चोरी को अंजाम दिया. 10 फरवरी की रात दो आरोपी मकान में घुसे, जबकि दो बाहर निगरानी कर रहे थे, ताकि परिवार का कोई सदस्य आ जाए तो सूचना दे सकें. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चुराए गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं.

इसे भी पढ़ें- जयपुर: शादी समारोह में चोरी, देखिए कैसे नकदी और जेवरात से भरा दुल्हन का बैग ले उड़ा शातिर