रांची पुलिस के शिकंजे में आरोपी, मामूली विवाद में वैन से कुचलकर ली थी जान
वैन से कुचलने से एक शख्स मौत हो गयी. गाड़ी के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Published : January 6, 2026 at 12:08 AM IST
रांचीः मामूली विवाद में विवेक नाम के युवक को वैन से कुचलने वाले आरोपी अली को गिरफ्तार कर लिया गया है. अली ने विवाद के बाद पेट्रोल पंप पर विवेक को अपने वाहन से कुचल दिया था, जिसकी वजह से विवेक की मौत हो गई थी.
फरार हो गया था आरोपी
रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोप पंप के पास स्कूटी सवार को कुचलने वाले आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अली जोहेब है. वह पुंदाग इलाके का रहने वाला है.
इस मामले की जानकारी देते हुए हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि 31 दिसंबर को पेट्रोल पंप में विवेक तिर्की और कार चालक अली जोहेब के साथ विवाद हो गया था. दोनों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई थी जिसके बाद कार चालक ने स्कूटी सवार को कुचलते हुए भाग गया.

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल विवेक को एक निजी अस्पताल ले गयी, जहां इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गयी. मामले में कार चालक के विरूद्ध जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया. साथ ही उसकी कार को भी पुलिस ने जब्च कर लिया है.
एक जनवरी को था जन्मदिन
विवेक के पिता फूलचंद ने बताया कि दुखद यह कि 1 जनवरी को उसका जन्मदिन भी था. घर से वह अपने जन्मदिन के लिए केक खरीदने निकला था लेकिन वापस कफन में लौटा. मामूली विवाद में उसके बेटे को मार डाला गया.
सीसीटीवी में कैद घटना
पेट्रोल पंप पर हुए इस वारदात की पूरी तस्वीर पम्प के सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि विवेक को जान-बूझकर धक्का मारा गया था. उसके बाद ही आरोपी कार चालक की तलाश शुरू हुई थी.
इसे भी पढ़ें- बर्थडे से पहले मौत: पेट्रोल लेने पहुंचे युवक को कार ने रौंदा
इसे भी पढ़ें- जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें- स्टेट बैंक सेवा केंद्र में ग्राहक से लूट, नकाबपोश लुटेरों ने दो राउंड गोलियां भी चलाईं

