ETV Bharat / state

कपड़ा व्यापारी से 3.50 लाख रुपए की लूट करने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने दबोचा

जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने भागने की कोशिश की, इस दौरान उसे चोट आ गई.

Accused in police custody
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 1, 2026 at 2:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: जिले की सदर थाना पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी से लूट और मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गत 8 अप्रैल को हुई इस घटना के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. फरार आरोपी को जब पुलिस ने पकड़ा, तो उसने भागने की कोशिश की. इस दौरान उसे चोट लग गई.

मालोनी खुर्द निवासी 28 वर्षीय कपड़ा व्यापारी रवि त्यागी सुबह करीब 4 बजे अपनी गाड़ी से रेडीमेड सामान लेने दिल्ली जा रहे थे. ओडेला चौराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे 8-10 बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया. बदमाशों ने लोहे के सरिए, डंडों और अन्य हथियारों से व्यापारी के साथ मारपीट की. उन्होंने रवि त्यागी से करीब 3.50 लाख रुपए लूट लिए और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया.

पढ़ें: अलवर में लूट का चौंकाने वाला सच: परिवादी के दोस्त ने रची साजिश, बाइक सवार संग मिलकर उड़ाए 8 लाख

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ छोटू उर्फ पटेल (30) निवासी मानपुर को गिरफ्तार किया है. आरोपी को पकड़ते समय उसने भागने की कोशिश की, जिसमें उसे मामूली चोट भी आई. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में की गई. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. कार्यवाहक थाना प्रभारी राहुल कुमार मीणा ने बताया आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. अनुसंधान के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया जाएगा.