ETV Bharat / state

कंटेनर से हो रही थी मवेशी की तस्करी, शिकंजे में यूपी का तस्कर

पलामू में पुलिस ने मवेशी तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 42 पशुओं को बरामद किया है.

Police arrested cattle smuggler in Palamu
पलामू पुलिस के शिकंजे में आरोपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 4, 2026 at 7:04 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने एक कंटेनर से 42 मवेशियों को बरामद किया है जबकि तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर में से एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि गढ़वा के इलाके से छतरपुर होते हुए बिहार के इलाके में मवेशी की तस्करी होने वाली है. इसी सूचना के आलोक में नावाबाजार थाना की पुलिस ने नेशनल हाईवे पर बने चेक पोस्ट पर चेकिंग शुरू किया गया. चेकिंग के क्रम में कंटेनर को रोका गया. रुकने के बाद कंटेनर से दो व्यक्ति उतरकर फरार होने लगे. पुलिस ने दौड़कर एक व्यक्ति को पकड़ा जबकि एक भाग गया.

Police arrested cattle smuggler in Palamu
कंटेनर से मवेशी की तस्करी (ETV Bharat)

पुलिस ने जब कंटेनर को खोल तो उसके अंदर से 42 मवेशी बरामद हुए, एक मवेशी की मौत हो गई थी. मौके से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के फाफामऊ के रहने इमरान, गढ़वा के रंका के मानपुर के रहने मंसब अंसारी, सफीक अंसारी को गिरफ्तार किया गया है.

नावाबाजार के थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि गढ़वा से मवेशी के खेप बिहार के बारुण जा रही थी. इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए मवेशियों को बरामद किया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. फरार आरोपी बिहार के बरुण के रहने वाला डोमन नाम का व्यक्ति है. पूछताछ क्षेत्र में पुलिस हो गई जानकारी मिली है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस की छापेमारी में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार चौधरी समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें- पलामू रेंज में कितना बड़ा है मवेशी तस्करों का नेटवर्क? पुलिस की रडार पर स्मगलर, रूट हुए सेनेटाइज

इसे भी पढ़ें- पलामू में तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार, बिहार लेकर जा रहे थे बड़ी खेप

इसे भी पढ़ें- गढ़वा में थाना बन गया था तबेला! रेस्क्यू मवेशी पलामू में गौशाला में भेजे गए, जांच शुरू