ETV Bharat / state

लक्सर में डॉक्टर पर हुई फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार, बाबा के कहने पर चेले ने चलाई थी गोलियां, जानिए क्यों?

लक्सर में डॉक्टर पर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हालांकि अभी भी मास्टरमाइंड पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

ETV Bharat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : May 1, 2026 at 3:23 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में बीते दिनों डॉक्टर की कार पर फायरिंग की गई थी. इस घटना का पुलिस ने आज एक मई को खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है, जिसने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. हालांकि इस पूरी वारदात की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड अभी फरार है, जो एक बाबा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

हरिद्वार एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने इस पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को दाबकी कलां निवासी डॉ. सुमित कुमार अपने साले और साथियों के साथ हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल बहादराबाद हरिद्वार से लौट रहे थे. तभी लक्सर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. डॉ. सुमित कुमार पर इससे पहले 14 अप्रैल को भी हमला हो चुका है. तब भी डॉ. सुमित कुमार की कार और टायर के अंदर से बुलेट मिली थी.

लक्सर में डॉक्टर पर हुई फायरिंग मामले का खुलासा. (ETV Bharat)

इस तरह के देखा जाए तो 15 दिनों के अंदर डॉ. सुमित कुमार पर दो बार जानलेवा हमला हुआ. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की.

आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. इसके अलावा पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया. तभी पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे. उन्हीं सुरागों को आधार पर पुलिस शुभम सैनी तक पहुंची.

पुलिस ने सबूतों के आधार पर शुभम सैनी को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की. पुलिस पूछताछ में शुभम ने कई चौंकाने वाली बातें बताई, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. पुलिस के अनुसार शुभम ने बताया कि वह और उसका परिवार पिछले तीन साल से एक बाबा के सत्संग में जाते थे. इस दौरान उनकी बाबा से नजदीकियां बढ़ीं और फिर शुरू हुई एक खतरनाक साजिश.

पुलिस के अनुसार बाबा ने करीब 5-6 महीने पहले डॉक्टर सुमित को 'रास्ते से हटाने' की बात कही थी. बाबा के आदेश पर ही चेले शुभम सैनी ने 14 अप्रैल 2026 को भी डॉक्टर सुमित की कार पर 2-3 राउंड फायरिंग की थी. हालांकि शुभम सैनी अपने मसूबों में कामयाब नहीं हो पाया था.

पुलिस के अनुसार बाबा ने फिर से शुभम सैनी को डॉक्टर सुमित को मारने का आदेश दिया. बाबा के आदेश पर 27 अप्रैल 2027 को शुभम सैनी ने दोबारा से डॉक्टर सुमित का पीछा किया और बाडीटीप के पास डॉक्टर सुमित की कार पर चार राउंड फायरिंग की. हालांकि इस बार भी शुभम सैनी अपने मसूबों में कामयाब नहीं हो पाया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया.

हरिद्वार एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी शुभभ सैनी 22 साल का है, जिसके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और 315 बोर का अवैध असलहा भी बरामद किया है. मुख्य साजिशकर्ता सत्संगी बाबा अभी भी फरार है. पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है.

पढ़ें---